Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 22, 2022 / 3:40 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 714 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे हुआ बंद, मेटल, बैंक शेयरों की हुई सबसे ज्यादा पिटाई

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 714.53 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 57,197.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 220.65 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 17171.95 के स्तर पर बंद हुआ.

Closing Bell: खराब ग्लोबल संकेतों ने आज बाजार का मूड़ बिगाड़ने का काम किया है। जिसके चलते सेंसेक्स -निफ्टी आज लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं मेटल, बैंकिंग, फार्मा शेयरों में बिकवाली रही। कंज्यूमर गुड्स, रियल्टी, IT शेयरों में भी आज दबाव देखने को मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 714.53 अंक यानी 1.23 फीसदी

Stock Market Live
Stock Market Live
APRIL 22, 2022 / 3:40 PM IST

Closing Bell: खराब ग्लोबल संकेतों ने आज बाजार का मूड़ बिगाड़ने का काम किया है। जिसके चलते सेंसेक्स -निफ्टी आज लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं मेटल, बैंकिंग, फार्मा शेयरों में बिकवाली रही। कंज्यूमर गुड्स, रियल्टी, IT शेयरों में भी आज दबाव देखने को मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 714.53 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 57,197.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 220.65 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 17171.95 के स्तर पर बंद हुआ।

    APRIL 22, 2022 / 3:20 PM IST

    HIND ZINC Q4 (YoY)। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,481 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,928 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि आय 6,725 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,613 करोड़ रुपये पर रही है। कंसो EBITDA 3,653 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,778 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो EBITDA मार्जिन 54.39% से बढ़कर 55.60% पर रहा है।

      APRIL 22, 2022 / 2:53 PM IST

      HDFC Life Insurance के बोर्ड ने कहा बैठक में फंड जुटाने पर किया जायेगा विचार, शेयर धड़ाम

      एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company) के शेयर की कीमत 22 अप्रैल को दो प्रतिशत से अधिक गिर गई। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि बोर्ड एक बैठक में फंड जुटाने और लाभांश पर विचार करने जा रहा है। जिसका असर शेयर के भाव पर देखने को मिला और आज के कारोबार में इसमें मंदी नजर आई है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की बोर्ड बैठक 26 अप्रैल को होनी है।इस बैठक में बोर्ड मार्च को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों पर विचार करेगा और उन्हें अनुमोदित करेगा। वित्त वर्ष 2022 के लिए फाइनल डिविडेंड यदि देना हो तो उसकी भी सिफारिश करेगा। ये जानकारी कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में दी है।इसके अलावा HDFC Life Insurance Company का बोर्ड एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (Exide Life Insurance Company) के अधिग्रहण के लिए नकद भुगतान करने पर विचार करेगा। कैश के रूप में पेमेंट करने के बाद कैश रिजर्व को मजबूत करने के लिए बोर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (non-convertible debentures) जारी करके धन जुटाने पर भी विचार करेगा।

        APRIL 22, 2022 / 2:40 PM IST

        Cryptocurrency Prices Today April 22: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार लाल निशान पर कारोबार करता नजर आया। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप आज 1.18 ट्रिलियन डॉलर रहा। इसमें कल की तुलना में 2.62 फीसदी की तेजी आई। बीते 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार का वॉल्यूम 106.92 बिलियन डॉलर पर पहुंच चुका है और इसमें 17.21 फीसदी की तेजी आ चुकी है। DeFi का वॉलूम 13.81 बिलियन डॉलर रहा, जो कि बीते 24 घंटों में कुल क्रिप्टो मार्केट का 12.92 फीसदी हिस्सा है। अभी बाकी क्रिप्टो का वॉल्यूम 90.60 बिलियन डॉलर रहा, जिसका बीते 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट में हिस्सा 84.73 फीसदी रहा। बिटकॉइन की कीमत 40,573 डॉलर रही। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का कुल क्रिप्टो बाजार में 41.09 फीसदी हिस्सा है, इसमें 0.03 फीसदी की गिरावट आई।

          APRIL 22, 2022 / 2:12 PM IST
          बाजार दिन के निचले स्तर पर
          बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऊपरी स्तर से 120 प्वाइंट फिसला है जबकि सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 380 प्वाइंट फिसला है। वहीं निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से 470 प्वाइंट फिसला है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में बिकवाली हावी रही। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
            APRIL 22, 2022 / 1:57 PM IST

            Share Market Live Update: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बाजार निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश कर रहा है। निफ्टी 17300 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी आज UNDER PERFORM कर रहा है ।दोनों INDICES हफ्ते में 1% से ज्यादा फिसले है। इस हफ्ते ऑटो और एनर्जी शेयरों का जलवा दिखा है ।हफ्ते भर में निफ्टी के ये दोनो इंडेक्स 3 परसेंट तक दौड़े है। लेकिन 5 सत्रों में 5 निफ्टी IT इडेंक्स टूटा । रियल्टी, मेटल, FMCG और फार्मा पर भी दबाव रहा। इधर कैपिटल गुड्स शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। ABB का शेयर करीब 3% चढ़ा है। एस्ट्रल, हनीवेल ऑटोमेशन और पॉलीकैब में भी रौनक देखने को मिल रही है।

              APRIL 22, 2022 / 1:36 PM IST

              Gold Silver Price Today: आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52,800 को पार कर गया। कल सोने का भाव 52,540 रुपये पर बंद हुआ और आज 52,821 रुपये पर खुला। 24 कैरेट सोने का भाव 52,821 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,540 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 281 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,610 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,384 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,616 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,900 रुपये रहा।

                APRIL 22, 2022 / 1:17 PM IST

                LIC IPO: सरकार LIC के इश्यू से 30,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में

                भारत सरकार LIC के इश्यू से 30,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। यह देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सरकारी सूत्र ने बताया कि सरकार जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) में 5% हिस्सेदारी बेचकर 30,000 करोड़ रुपए (($3.93 billion) जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने LIC का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए लगाया है।

                LIC का IPO पहले मार्च 2022 तक आने वाला था। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद शेयर बाजार में भारी उथलपुथल रही। नतीजतन सरकार ने मार्च में LIC का IPO लाने का प्लान टाल दिया। अब सरकार अप्रैल 2020 के अंत या मई की शुरुआत में इश्यू ला सकती है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार इस हफ्ते के अंत तक इस बात का खुलासा कर देगी कि LIC का IPO कब तक खुलेगा।

                  APRIL 22, 2022 / 1:02 PM IST

                  Share Market Live Update: बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है लेकिन निचले स्तर से रिकवरी आई है। निफ्टी बैंक में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रहा है और मिडकैप फ्लैट कारोबार कर रहा है। फाइनेंस और मेटल में खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि हेल्थकेयर पर दबाव बना हुआ है। मिडकैप IT और ऑटो एंसिलरी में खरीदारी देखने को मिल रही है। मिडकैप में शुगर, पावर और चुनिंदा FMCG चढ़े है

                    APRIL 22, 2022 / 12:40 PM IST

                    MANGALORE CHEM & FERT। प्रोमोटर ने 8 Lk गिरवी शेयर छुड़ाए है। प्रोमोटर ने 0.68% गिरवी शेयर छुड़ाए है। मंगलवार को 0.68% गिरवी हिस्सेदारी छुड़ाए है

                      APRIL 22, 2022 / 12:22 PM IST

                      Cyient। मॉर्गन स्टेनली ने इस स्टॉक पर Underweight रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का टारगेट 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मार्जिन पॉजिटिव रहने से सरप्राइज मिला है। FY23 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस मजबूत है। हालांकि सप्लाई की दिक्कतों से गाइडेंस को लेकर रिस्क है लेकिन चुनिंदा सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जताई है।वहीं Asian Markets Securities ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक का टारगेट 1030 रुपये तय किया है।

                        APRIL 22, 2022 / 11:41 AM IST

                        अडानी ग्रुप ने मरीन सर्विसेज कंपनी Ocean Sparkle में 100% हिस्सेदारी ली

                        अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) अपनी सब्सिडियरी कंपनी द अडानी हार्बर सर्विसेज (TAHSL) मरीन सर्विसेज देने वाली कंपनी Ocean Sparkle में 100% हिस्सेदारी ले रही है। थर्ड पार्टी मरीन सर्विसेज देने वाली Ocean Sparkle भारत की दिग्गज मरीन सर्विसेज कंपनियों में से एक है। यह डील 1530 करोड़ रुपए में हो रही है।भारत के अरबपति गौतम अडानी की यह कंपनी Ocean Sparkle में डायरेक्टर 75.69% स्टेक 1135.30 करोड़ रुपए में लेगी। इसके साथ ही इनडायरेक्ट तरीके से 24.31% हिस्सेदारी 394.87 करोड़ रुपए में खरीदने वाली है।

                          APRIL 22, 2022 / 11:15 AM IST
                          RBL BANK। RBL BANK ने 1 साल के MCLR की दर बढ़ाई है। RBL BANK ने 1 साल का MCLR 0.05% बढ़ाया है। RBL BANK ने 15 दिन से 3 माह का MCLR 0.05% तक घटाया है। वहीं दूसरी तरफ HDFC LIFE को 26 अप्रैल को बोर्ड बैठक करेगा। NCDs के जरिए रकम जुटाने पर बोर्ड बैठक होगी।
                            APRIL 22, 2022 / 11:01 AM IST

                            एक्सपर्ट्स के सुझाए गए इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

                            Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स

                            Divi's Lab: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 4650 -4700 रुपये, स्टॉपलॉस 4450 रुपये

                            Kotak Mahindra Bank:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1800 -1825 रुपये, स्टॉपलॉस 1725 रुपये

                            Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे कॉल्स

                            Bandhan Bank: वर्तमान स्तर पर खरीदें , लक्ष्य 350 रुपये, स्टॉपलॉस 325 रुपये

                            DLF: वर्तमान स्तर पर खरीदें , लक्ष्य 405 रुपये, स्टॉपलॉस 380 रुपये

                            Profitmart securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

                            State Bank of India or SBI: वर्तमान स्तर पर खरीदें , लक्ष्य 540 रुपये, स्टॉपलॉस 503 रुपये

                            IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

                            Renuka Sugars: वर्तमान स्तर पर खरीदें , लक्ष्य 62रुपये, स्टॉपलॉस 47 रुपये

                            Equity 99 के राहुल शर्मा की इंट्राडे कॉल्स

                            Tata Motors: वर्तमान स्तर पर खरीदें , लक्ष्य 448- 462 रुपये, स्टॉपलॉस 440 रुपये

                            Maheshwari Logistics: 101 रुपये के स्तर पर खरीदें , लक्ष्य 112 रुपये, स्टॉपलॉस 97 रुपये

                              APRIL 22, 2022 / 10:41 AM IST

                              GEPL Capital की अगले 2-3 हफ्तों के लिए बाय कॉल्स

                              Reliance Industries: Buy | LTP: Rs 2,782.10 | GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने कहा कि रिलायंस फ्रेश लाइफ टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। ये शेयर अक्टूबर 2021 से बनने वाले वीकली चार्ट पर 6 महीने का कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दे रहा है। हमने स्टॉक की कीमत में हर वृद्धि पर एक वॉल्यूम पिक देखा जो कि स्टॉक में मजबूत तेजी का संकेत देता है। इसके आगे हम उम्मीद करते हैं कि स्टॉक का भाव उच्च स्तर पर 3,123 रुपये की ओर बढ़ेगा। जिसे हम 3,346 रुपये के स्तर की ओर बढ़ता हुआ देख सकते हैं। हम डेली क्लोजिंग बेसिस पर 2,550 रुपये के स्टॉप-लॉस की सलाह देते हैं।

                              Deepak Fertilizers: Buy | LTP: Rs 707.45| सावंत ने कहा कि इसके आगे कीमतें 823 रुपये तक बढ़ सकती हैं। यदि भाव 823 रुपये से ऊपर बना रहता है तो हम 943 रुपये के स्तर की ओर आगे बढ़ सकते हैं। हम डेली क्लोजिंग बेसिस पर 655 रुपये के सख्त स्टॉप-लॉस की सलाह देते हैं।

                              Gujarat Alkalies and Chemicals: Buy | LTP: Rs 975.55 | GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि स्टॉक 1,092 रुपये की ओर बढ़ेगा। अगर यह 1,092 रुपये को पार करने में कामयाब होता है तो यह 1,235 रुपये के स्तर की ओर बढ़ जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि इस ट्रेड के लिए डेली क्लोजिंग बेसिस पर 855 रुपये का सख्त स्टॉप-लॉस बनाए रखना चाहिए।

                                APRIL 22, 2022 / 10:26 AM IST

                                क्या वाकई स्टॉक मार्केट पर लोलापालूजा इफेक्ट है, फिर क्या करें इनवेस्टर्स?

                                इंडियन स्टॉक मार्केट में एक तिमाही में शायद ही कभी इतना उतार-चढ़ाव रहा होगा। इस साल जनवरी में निफ्टी (Nifty) 18,300 पहुंच गया था। मार्च की शुरुआत में यह 15,800 के स्तर पर आ गया। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि स्टॉक मार्केट पर लोलापालूजा इफेक्ट ((Lollapalooza Effect)) है। अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट मिंट ने यह खबर दी है।मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ के एमडी एवं सीईओ आशीष शंकर ने मिंट को बताया, "अभी मार्केट पर लोलापालूजा इफेक्ट दिख रहा है। ध्यान से देखें तो एक साथ कई फैक्टर मार्केट पर असर डाल रहे हैं। यूक्रेन में लड़ाई से कमोडिटी के प्राइसेज बढ़ गए हैं। इंटरेस्ट रेट में वृद्धि शुरू हो गई है। इसके चलते मार्केट में उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा है।"सबसे पहले यह समझ लेना जरूरी है कि लोलापालूजा इफेक्ट (Lollapalooza Effect) क्या है। बर्कशायर हैथवे के वाइस-चेयरमैन चार्ली मुंगेर ने यह टर्म दिया था। इसका मतलब यह है कि कई बार कई चीजें एक साल मिलकर इनसान के व्यवहार को निर्धारित करती हैं। इसके पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह के नतीजे हो सकते हैं।इसका मतलब हम यह निकाल सकते हैं कि पिछले तीन-चार महीनों में कुछ बड़ी घटनाएं हुई हैं, जो एक साल मिलकर बाजार पर असर डाल रही हैं। यूक्रेन क्राइसिस और दुनियाभर में इंटरेस्ट रेट में वृद्धि तो स्पष्ट हैं। ये दोनों ही चीजें मार्केट के लिए बहुत अहम हैं। रूस कमोडिटीज का बड़ा सप्लायर है। लड़ाई का असर कमोडिटीज की सप्लाई पर पड़ा है, जिससे उनकी कीमतें बढ़ गई हैं

                                  APRIL 22, 2022 / 10:07 AM IST

                                  Tata Communications- सालाना आधार पर कंपनी का Q4FY22 में मुनाफा 23.3 प्रतिशत बढ़कर 369 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में कंपनी की आय 4.6 प्रतिशत बढ़कर 4263 करोड़ रुपये रही। बोर्ड ने 20.7 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड भी घोषित किया।

                                    APRIL 22, 2022 / 10:06 AM IST

                                    CRISIL- सालाना आधार पर कंपनी का Q4FY22 में मुनाफा 45.6 प्रतिशत बढ़कर 121.6 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में कंपनी की आय 20.1 प्रतिशत बढ़कर 595 करोड़ रुपये रही। बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया।

                                      APRIL 22, 2022 / 9:37 AM IST

                                      HCL Tech पर ब्रोकरेज हाउस की राय

                                      नोमुरा ने HCL Tech ने Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का टारगेट 1370 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि HCL Tech के प्रोडक्ट बिजनेस में दबाव से प्रदर्शन पर असर देखने को मिल सकता है। FY23 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस अच्छा है लेकिन मार्जिन से निराशा हुई है। हालांकि कंपनी के प्रोडक्ट और प्लैटफॉर्म में सुस्ती के बावजूद सर्विसेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। प्रोडक्ट और प्लैटफॉर्म में दबाव से मार्जिन पर असर पड़ेगा। नए ऑर्डर ग्रोथ मजबूत है और आगे सर्विसेस में ग्रोथ बनी रहेगी।

                                      JEFFERIES ने HCL Tech पर राय देते हुए निवेश के लिहाज से इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। लेकिन ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का टारेगट प्राइस घटाकर 1360 रुपये कर दिया है। जेफरीज का कहना है कि Q4 में आय ग्रोथ अनुमान से अच्छी रही है। हालांकि मार्जिन में 1.1% के दबाव ने निराश किया है लेकिन फॉरेक्स गेन और टैक्स रेट में कटौती से मुनाफा शानदार है।

                                      ब्रोकरेज हाउस जेफऱीज ने कहा कि कंपनी द्वारा FY23 के लिए ग्रोथ गाइडेंस 12-14% पॉजिटिव है। सर्विसेस सेगमेंट में 14-16% ग्रोथ रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मार्जिन गाइडेंस, ऊंचे टैक्स दरों से EPS अनुमान घटाकर 6-7% किया है।

                                        APRIL 22, 2022 / 9:18 AM IST

                                        Market at open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 09:16 बजे के आसपास सेंसेक्स 545.85 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 57365.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 165.80 अंक यानी 0.95 फीसदी टूटकर 17226.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                          APRIL 22, 2022 / 9:05 AM IST

                                          Market at pre-open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 227.79 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 134.30 अंक यानी 0.77 फीसदी टूटकर 17258.3 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                            APRIL 22, 2022 / 9:01 AM IST

                                            Petrol-Diesel prices: आज हफ्ते का पांचवें दिन बुधवार आम लोगों के लिए राहत भरा रहा। लगातार 17वें दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। कंपनियों ने करीब 17 दिन पहले पेट्रोल के रेट 85 पैसे और डीजल के दाम 75 से 85 पैसे तक बढ़ाए गए थे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं।

                                              APRIL 22, 2022 / 8:53 AM IST

                                              हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

                                              इनमें Ipca Laboratories, HDFC Bank, Hindustan Unilever, SBI Card और Siemens, के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

                                                APRIL 22, 2022 / 8:50 AM IST

                                                Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,267 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,142 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,466 फिर 17,540 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                Nifty Bank

                                                निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36,503 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,191पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,021 फिर 37,226 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                  APRIL 22, 2022 / 8:47 AM IST

                                                  April 22 और April 23 को आने वाले नतीजे

                                                  Aditya Birla Money, Hindustan Zinc, Sundram Fasteners, Tata Metaliks, Tejas Networks, MMTC, Wendt (India), Bhakti Gems and Jewellery, Eiko Lifesciences, Jhandewalas Foods, Khaitan Chemicals & Fertilizers, Quest Capital Markets, RS Software India और Sharad Fibres & Yarn Processors के नतीजे 22 अप्रैल को आएंगे।वहीं, ICICI Bank, Bhansali Engineering Polymers और Indag Rubber के नतीजे 23 अप्रैल को आएंगे।

                                                    APRIL 22, 2022 / 8:45 AM IST

                                                    NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                    22 अप्रैल को NSE पर कोई भी स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                      APRIL 22, 2022 / 8:42 AM IST

                                                      FII और DII आंकड़े

                                                      21 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 713.69 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,823.43 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                        APRIL 22, 2022 / 8:26 AM IST

                                                        5% बढ़ा L&T TECH का मुनाफा

                                                        चौथी तिमाही में L&T TECH की डॉलर रेवेन्यू 3 फीसदी रहा है। मुनाफे में 5% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कंपनी का गाइडेंस बेहतर रहा है। वहीं TATA COMMUNICATIONS के मुनाफे और मार्जिन के आंकड़े अनुमान से कमजोर रहे है लेकिन अनुमान से बेहतर डॉलर रेवेन्यू देखने को मिली है।

                                                          APRIL 22, 2022 / 8:21 AM IST

                                                          आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                          Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के दम पर आज लगातार दूसरे दिन बाजार का सेटिमेंट हाई रहा। लगभग सभी सेक्टरों में व्यापक खरीदारी देखने को मिली। आज मजबूत ओपनिंग के बाद निफ्टी 200- day SMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा और इसने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया जो कि अपट्रेड कायम रहने के संकेत दे रहा है। हमारा मानना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म रूख पॉजिटिव हो गया है लेकिन overstretch इंट्राडे फॉर्मेशन की वजह से सीमित दायरे में कारोबार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ट्रेडरों के लिए 17,500-17,550 पर बाधा नजर आ रही है। वहीं 17,300-17,275 के नीचे सपोर्ट है। बाजार का इंट्राडे रुझान थोड़ा ओवरबॉट दिख रहा है। ऐसे में गिरावट पर खरीद और उछाल में बिकवाली डे ट्रेडर्स के लिए अच्छी रणनीति होगी ।

                                                          Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि आने वाले सत्र के लिए 17,450 का स्तर काफी अहम होगा। जैसे ही निफ्टी यह लेवल तोड़कर ऊपर जाएगा। उसमें हमें और तेजी आती दिखेगी और यह हमें 17,600 – 17,700 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ 17,300 और 17,200 पर निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है। ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह किसी गिरावट में खरीद की रणनीति अपनाए और किसी थीमैटिक थीम्स पर नजर बनाए रखे।

                                                            APRIL 22, 2022 / 8:17 AM IST

                                                            कल कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                            21 अप्रैल को बाजार में लगातार तेजी का मूड देखने को मिला। हैवी वेट स्टॉक्स के साथ चौतरफा खरीदारी के माहौल में सेंसेक्स -निफ्टी अच्छी बढ़त लेकर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 874.18 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,911.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 256.05 अंक यानी 1.49 फीसदी की मजबूती के साथ 17,392.60 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                              APRIL 22, 2022 / 8:14 AM IST

                                                              ग्लोबल मार्केट से क्या मिल रहे संकेत

                                                              US फेड चेयरमैन ने मई में 0.5 फीसदी दरें बढ़ाने के संकेत दिए है। DOW ऊपर से 700 प्वाइंट लुढ़का है। Nasdaq भी 2 फीसदी टूटा है। इधर SGX निफ्टी भी 200 प्वाइंट नीचे फिसला है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली है।

                                                              कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। फेड के रेट बढ़ाने के संकेतों से US बाजार गिरे है। फेड ने मई में 0.5 फीसदी दरें बढ़ाने के संकेत दिए है। Dow में 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली जबकि S&P 500 में 1.5% की गिरावट आई है। वहीं Nasdaq 2.1% लुढ़ककर बंद हुआ है। इस बीच ब्रेंट का भाव 108 डॉलर के करीब बरकरार है जबकि नेचुरल गैस 7 डॉलर के नीचे फिसला है। इधर रूस ने Mariupol पर कब्जे का दावा किया है।

                                                                APRIL 22, 2022 / 8:13 AM IST

                                                                Share Market Live Update- सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।