Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 29, 2022 / 3:47 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 460 अंक टूटा, निफ्टी 17100 के आसपास हुआ बंद, BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में रही गिरावट

कारोबार के अंत सेंसेक्स 460.19 अंक यानी 0.80 फीसदी के गिरावट 57,060.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 142.50 अंक यानी 0.83 फीसदी टूटकर 17,102.55 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: मई सीरीज के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। उतार-चढ़ाव के बीच बाजार आखिरी घंटे में फिसला है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिली। ऑटो, IT, बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।

कारोबार के अंत सेंसेक्स 460.19 अंक यानी 0.80 फीसदी के गिरावट 57,060.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 142.50 अंक

Stock Market
Stock Market
APRIL 29, 2022 / 3:43 PM IST
Closing Bell: मई सीरीज के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। उतार-चढ़ाव के बीच बाजार आखिरी घंटे में फिसला है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिली। ऑटो, IT, बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।
कारोबार के अंत सेंसेक्स 460.19 अंक यानी 0.80 फीसदी के गिरावट 57,060.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 142.50 अंक यानी 0.83 फीसदी टूटकर 17,102.55 के स्तर पर बंद हुआ।
    APRIL 29, 2022 / 3:16 PM IST

    Share Market Live Update: बाजार में गिरावट बढ़ी है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बिकवाली हावी है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 538.39 अंक यानी 0.98 फीसदी टूटकर 56,982.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 155.75 अंक यानी 0.90 फीसदी फिसकर 17,089.30 के स्तर पर नजर आ रहा है ।

      APRIL 29, 2022 / 2:54 PM IST

      UltraTech Cemenet Q4 results: देश की दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cemenet) ने अपने वित्त वर्ष 2022 के मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 38.3 फीसदी की बढ़त के साथ 2,454 करोड़ रुपये पर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में 1,774 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,480 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

        APRIL 29, 2022 / 2:36 PM IST

        LIC के इश्यू के बाद IPO मार्केट में छा सकता है सन्नाटा, जानिए क्या है वजह

        LIC के इश्यू के बाद आईपीओ मार्केट में सन्नाटा छा सकता है। इसकी वजह यह है कि स्टॉक मार्केट में पिछले कुछ समय से बहुत उतार-चढ़ाव दिख रहा है। ऐसे में कंपनियां आईपीओ का प्लान कुछ समय के लिए टालना चाहती हैं। एलआईसी का आईपीओ 4 मई को खुल रहा है। यह 9 मई को बंद हो जाएगा।

        इस हफ्ते कैंपस एक्विटववियर और रेनबॉ चिल्डेंस मेडिकेयर के आईपीओ बंद होंगे। अनलिस्टेड एरिना डॉट कॉम के को-फाउंडर मनन दोशी ने कहा, "पहले कई कंपनियां आईपीओ लाने की तैयार में थीं। लेकिन, अब कंपनियां 'वेट एंड वॉच' की स्ट्रेटेजी अपनाना चाहती हैं। इसकी वजह यह है कि मार्केट की स्थतियां अनिश्चित हैं। एलआईसी का इश्यू भी एक वजह है।"

        यूक्रेन-रूस में लड़ाई के चलते इंडियन स्टॉक मार्केट दबाव में है। उधर, दुनियाभर में बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं। फॉरेन इनवेस्टर्स की लगातार बिकवाली से भी निवेशक मायूस हैं। बीएसई सेंसेक्स अप्रैल में अब तक 1.8 फीसदी गिर चुका है। इस साल इसमें 1.2 फीसदी गिरावट आ चुकी है।

          APRIL 29, 2022 / 2:17 PM IST

          Share Market live Update: बाजार में ऊपरी स्तर से बिकवाली देखने को मिल रहा है। निफ्टी बैंक ऊपर से 280 प्वाइंट फिसला है। निफ्टी ऊपर से 85 प्वाइंट फिसला है। सेंसेक्स ऊपर से 270 प्वाइंट फिसला है।

            APRIL 29, 2022 / 2:00 PM IST

            अप्रैल में बढ़ सकती है गाड़ियों की बिक्री

            अप्रैल में गाड़ियों की बिक्री अच्छी रह सकती है। टाटा मोटर्स की SALES करीब 70% बढ़ सकती है। वहीं अशोक लेलैंड 38% ज्यादा गाड़ियां बेच सकती है। M&M, HERO और EICHER से भी अच्छे आंकड़ों की उम्मीद है।

              APRIL 29, 2022 / 1:34 PM IST
              IRDAI। इंश्योरेंस कंपनियों को Financial & Insurance में 30% तक एक्सपोजर रखने की मंजूरी मिली है। इंश्योरेंस कंपनियों को लिमिट 25% से बढ़ाकर Investment Assets का 30% करने को मंजूरी दी गई है।
                APRIL 29, 2022 / 1:17 PM IST

                Gold Silver Price Today 29th April: शुक्रवार को सोने में जारी लगातार गिरावट पर ब्रेक लग गया। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी का रूख रहा। 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 477 रुपये चढ़कर 52,000 रुपये के रेट को पार कर गया। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 52,003 रुपये पर खुला। 24 कैरेट सोने का भाव 52003 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,526 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 477 रुपये का उछाल आया। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,795 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,636 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,002 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,422 रुपये रहा।

                  APRIL 29, 2022 / 1:03 PM IST

                  Brokerages on AMBUJA CEMENT

                  AMBUJA CEMENT पर BofAML

                  ब्रोकरेज फर्म ने अंबुजा सीमेंट पर अपनी नोट में कहा है कि पश्चिम क्षेत्र में अच्छी मांग से वॉल्यूम अनुमान से अच्छे रहे है। लागत घटाने से मुनाफे को सपोर्ट मिला है। क्षमता विस्तार पर सही दिशा में काम जारी है। डीजल कीमतें बढ़ना कंपनी के लिए शॉर्ट-टर्म रिस्क है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 425 रुपये का लक्ष्य दिया है।

                  AMBUJA CEMENT पर GOLDMAN SACHS

                  GOLDMAN SACHS ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 390 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि क्षमता विस्तार पर कंपनी तेजी से काम कर रही है। अगले 2-3 साल में क्षमता 31.4 MT से बढ़कर 40 MT संभव है।

                    APRIL 29, 2022 / 12:49 PM IST

                    VEDANTA पर BofAML

                    BofAML ने वेदांता पर Buy रेटिंग दी है औक शेयर का लक्ष्य 480 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Q4 में EBITDA रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। कंपनी ने 31.50/Sh के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। कमोडिटी के दाम में बढ़ोतरी कंपनी के लिए फायदेमंद होगी।

                      APRIL 29, 2022 / 12:13 PM IST

                      Share Market Live Update- बाजार दिन ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी निचले स्तर से 115 प्वाइंट सुधरा है। सेंसेक्स निचले स्तर से 360 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी बैंक नीचे से 320 प्वाइंट सुधरा है। रियल्टी, फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

                        APRIL 29, 2022 / 12:04 PM IST

                        POWER CRISIS पर सरकारी सूत्रों ने कहा है कि बिजली संकट पर राज्य पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे है। राज्य कोयले की पर्याप्त खरीद नहीं कर रहे हैं। कई राज्यों ने बिजली COs का भुगतान नहीं किया है। राज्य 3 साल तक कोल इंपोर्ट के लिए तैयार रहें।कोयला होने के बाद भी राज्यों ने खरीदा नहीं है।

                          APRIL 29, 2022 / 12:01 PM IST

                          PVR। BlackRock ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। BlackRock ने हिस्सेदारी 0.06% बढ़ाई है। कंपनी में BlackRock का हिस्सा बढ़कर 5.01% हुआ है। इसी तरह AMI ORGANICS ने अंकलेश्वर यूनिट में Brownfield Plant बनाने के लिए 190 करोड़ रुपये का Capex Plan तय किया है।

                            APRIL 29, 2022 / 11:37 AM IST

                            Power Crisis: कोयले की कमी के चलते दिल्ली में हो सकती है बत्ती गुल, मेट्रो और अस्पतालों की बिजली आपूर्ति पर भी संकट

                            कोयले की कमी को लेकर गहराते संकट के बीच, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो और अस्पतालों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति में संभावित बाधा आने को लेकर चेतावनी दी है। दिल्ली सरकार ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय राजधानी में बिजली आपूर्ति करने वाले पावर प्लांट्स में कोयले की भारी कमी है। ऐसे में मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों समेत सभी अहम संस्थानों को बिजली आपूर्ति करने में समस्या आ सकती है।

                            दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को स्थिति का आकलन करने के लिए एक इमरजेंसी बैठक की। इसके बाद उन्होंने केंद्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह दिल्ली को बिजली की आपूर्ति करने वाले बिजली स्टेशनों को पर्याप्त कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

                              APRIL 29, 2022 / 11:18 AM IST

                              MEP INFRASTRUCTURE। सब्सिडियरी को 2 टोल प्रोजेक्ट के लिए LoA मिला है। NHAI से 2 टोल प्रोजेक्ट के लिए LoA मिला है। कंपनी की सब्सिडियरी BTRPL को 2 प्रोजेक्ट के लिए NHAI से LoA मिला है। 2 टोल प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू 19 करोड़ रुपये है

                                APRIL 29, 2022 / 11:02 AM IST

                                Results on April 29: आज यानी शुक्रवार 29 अप्रैल को Maruti Suzuki, IndusInd Bank, UltraTech Cement और Wipro अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगे। इसके साथ ही SBI Cards and Payment Services, Can Fin Homes, Geojit Financial Services, Gillette India, GNA Axles, Gokaldas Exports, HFCL, Just Dial, L&T Finance Holdings, Lloyds Metals and Energy, RPG Life Sciences, Shriram City Union Finance, Solara Active Pharma Sciences, Sonata Software, Star Health and Allied Insurance Company, Supreme Industries, Tanla Platforms, Tata Chemicals, and Thyrocare Technologies. Results on April 30: Yes Bank, IDFC First Bank, and Usha Martin to declare their earnings on April 30. Others include Bliss GVS Pharma, GHCL, LG Balakrishnan & Brothers, Mitsu Chem Plast, Selan Exploration Technology, Yasho Industries और Jay Bharat Maruti आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

                                  APRIL 29, 2022 / 10:51 AM IST

                                  नतीजों के बाद AXIS BANK 5% टूटा, दिग्गजों से जानिए खरीदें, बेचें या रहे बनें

                                  मॉर्गन स्टेनली ने एक्सिस बैंक पर "overweight" रेटिंग दी है और इस स्टॉक का लक्ष्य 910 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Q4 में मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है। प्रोविजन कम रहने से मुनाफे बेहतर रहे है। मॉर्गन स्टेनली ने अपने नोट में कहा है कि कम क्रेडिट कॉस्ट पर निवेश जारी रहने की उम्मीद है।

                                  प्रभुदास लीलाधर ने एक्सिस बैंक ने buy रेटिंग दी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने टारगेट प्राइस में कटौती की है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का लक्ष्य 975 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 940 रुपये कर दिया है।

                                  BofAML का कहना है कि Q4 नतीजें अनुमान के मुताबिक है और प्रोविजन कम रहे है। रिटेल और SME लोन सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ रही है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि FY25 तक 18% RoE का लक्ष्य है। लिहाजा ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                                  GOLDMAN SACHS ने एक्सिस बैंक पर जारी अपने नोट में कहा है कि प्रोविजन कम रहने से Q4 नतीजों को बूस्ट मिला है। बैंक के फंडामेंटल और मजबूत होंगे। FY22-25 में CAGR ग्रोथ 29% रहने का अनुमान है। इन सभी मानदंडो को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 883 रुपये का टारगेट दिया है।

                                    APRIL 29, 2022 / 10:33 AM IST

                                    Share Market Live Update: मई सीरीज की तेजी के साथ शुरुआत हुई है। निफ्टी 17300 की तरफ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में भी करीब 150 प्वाइंट की तेजी देखने को मिल रही है। मीडिया सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर में खरीदारी हो रही है । नतीजों के बाद एक्सिस बैंक 5 परसेंट लुढ़का है। ब्याज से कमाई 16% बढ़ी है। लेकिन नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर दबाव दिखा। आज निफ्टी की 4 कंपनियों के नतीजे आएगे। विप्रो का डॉलर रेवेन्यू 3% बढ़ सकता है। वहीं Maruti का मुनाफा 30% बढ़ने का अनुमान है। अल्ट्राटेक से फ्लैट नतीजों के उम्मीद है।

                                      APRIL 29, 2022 / 10:16 AM IST

                                      NCLT ने Andhra Cements के खिलाफ दिवालिया की कार्रवाई का दिया आदेश, जेपी ग्रुप की है कंपनी

                                      NCLT : नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने आंध्र सीमेंट्स (Andhra Cements) के खिलाफ कंपनी दिवालिया समाधान प्रक्रिया (CIRP) के तहत कार्रवाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। NCLT ने फाइनेंशियल क्रेडिटर पृध्वी एसेट कंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटाइजेशन कंपनी (पारस) की याचिका पर यह आदेश जारी किया है। एनसीएलटी की अमरावती बेंच के न्यायिक सदस्य जस्टिस तेलाप्रोलू राजानी ने 26 अप्रैल को यह आदेश जारी किया और इसे 28 अप्रैल को अपलोड किया गया है। इसके लिए नीरव के. पुजारा को कंपनी का अंतरिम समाधान पेशेवर (IRP) नियुक्त किया है।

                                        APRIL 29, 2022 / 10:06 AM IST

                                        CNG Price Hike: पुणे शहर में सीएनजी के दाम आज फिर बढ़ गए हैं। CNG की कीमत 2.20 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई है। इस नई बढ़ोतरी के साथ दाम 77.20 प्रति किलोग्राम हो गए हैं। पुणे में इस महीने चौथी बार शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है। अप्रैल में सीएनजी की कीमतें 62.20 रुपये से बढ़कर 68 रुपये हो गई थी। इन्हे फिर बढ़ाकर 73 रुपये कर दिया गया। उसके बाद कीमत में 2 रुपये का और इजाफा किया गया और सीएनजी की कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आज शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें बढ़कर 77.20 रुपये हो गईं हैं।

                                        ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अली दारूवाला के अनुसार, सीएनजी की कीमतों में इजाफ मांग में बढ़ोतरी और गैस के प्रोडक्शन में कमी आने के कारण हुई है। बीते एक साल में CNG की डिमांड तीन गुना हो अपर्याप्त उत्पादन के कारण हुई है। पिछले एक साल में खुद भारत की मांग तीन गुना हो गई है।

                                          APRIL 29, 2022 / 9:48 AM IST

                                          दिग्गजों के सुझाए गए इंट्राडे टॉप कॉल्स

                                          आनंदराठी के मेहूल कोठारी की इंट्राडे पिक्स

                                          Asian Paints: 3,240 रुपये पर खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 3,165 रुपये, लक्ष्य 3,360 रुपये

                                          DCM Shriram: 1,190 रुपये पर खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 1,140 रुपये, लक्ष्य 1,275 रुपये

                                          IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे पिक्स

                                          Motherson Sumi: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 124 रुपये, लक्ष्य 155 रुपये

                                          Tata Motors: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 414 रुपये, लक्ष्य 460 रुपये

                                          Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे पिक्स

                                          Dabur: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 555 रुपये, लक्ष्य 610 रुपये

                                          DLF: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 367 रुपये, लक्ष्य 405 रुपये

                                            APRIL 29, 2022 / 9:36 AM IST

                                            GEPL Capital के मलय ठक्कर के मुताबिक इन 3 कॉल्स में अगले 2-3 हफ्ते में जोरदार कमाई हो सकती है-

                                            Godrej Agrovet: Buy | LTP: Rs 570 | आगे चलकर हम उम्मीद करते हैं कि स्टॉक 635 ​​रुपये के स्तर के बाद 665 रुपये के स्तर तक बढ़ जाएगा। हम इसमें डेली क्लोजिंग बेसिस पर 525 रुपये के स्टॉप-लॉस की सलाह देते हैं।

                                            Reliance Industries: Buy | LTP: Rs 2,820 |हम उम्मीद करते हैं कि स्टॉक 3,110 रुपये की ओर बढ़ जाएगा और उसके बाद 3,330 रुपये का स्तर भी छू सकता है। वहीं डेली क्लोजिंग बेसिस पर इसमें 2,710 रुपये का स्टॉप-लॉस बनाए रखना चाहिए।

                                              APRIL 29, 2022 / 9:23 AM IST

                                              Petrol-Diesel Price on 29th April : सरकारी तेल कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel prices) के दाम नहीं बढ़ाए हैं। कंपनियों ने लगातार 24वें दिन दाम को पुराने स्तर बनाए रखा है। दिल्ली में पेट्रोल 105 रुपये और मुंबई में 120 रुपये के पार है। वहीं, अभी सबसे महंगा पेट्रोल 122.93 रुपये राजस्थान के गंगानगर में मिल रहा है। पोर्टब्लेयर में कीमतें अन्य शहरों की तुलना में कम है। वहां, पेट्रोल का रेट 91.45 रुपये है।

                                              ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर रही।

                                                APRIL 29, 2022 / 9:21 AM IST

                                                Market Open: बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 217.92 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 57738.98 के स्तर पर कोराबार कर रहा है। निफ्टी 60.40 अंक यानी 0.35 फीसदी की मजबूती के साथ 17305.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                  APRIL 29, 2022 / 9:05 AM IST

                                                  Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 320.11 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 57,790.33 के स्तर पर कोराबार कर रहा है। निफ्टी 67.35 अंक यानी 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 17320.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                    APRIL 29, 2022 / 9:01 AM IST

                                                    INDIAMART पर फोकस


                                                    बोर्ड से 6,250 रुपये प्रति पर 1.60 लक शेयर बायबैक को मंजूरी मिली है। कंपनी शेयर बायबैक पर 100 करोड़ रुपये तक खर्च करेगी। मौजूदा भाव से करीब 28% प्रीमियम पर बायबैक करेगी । प्रोमोटर बायबैक में हिस्सा ले सकेंगे।

                                                      APRIL 29, 2022 / 8:55 AM IST

                                                      निफ्टी पर क्या हो निवेश ऱणनीति

                                                      वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए 17273-17319 के स्तर पर पहला रजिस्टेंस है जबकि 17342-17390/418 के स्तर पर दूसरा रजिस्टेंस है। वहीं इसके लिए पहला बेस 17177-17122 पर बना हुआ है जबकि दूसरा बेस 17074-17034 पर स्थित है। कल 17200 और 36230 के ऊपर तेजी की राय दी थी। इन स्तरों के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी में अच्छे स्विंग मिले। खरीदें, पहले बेस के ऊपर तक लॉन्ग करें। आज कैलकुलेटेड रिस्क लेने का दिन है। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर अच्छे स्विंग मिलेंगे। पहले बेस के नीचे फिसलने पर लॉन्ग से EXIT करें।

                                                        APRIL 29, 2022 / 8:51 AM IST

                                                        Axis Bank Q4 Result : प्रोविजंस में कमी के चलते बैंक को 54% का जोरदार मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड

                                                        भारत में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही (यानी कि चौथी तिमाही) के लिए अपने नतीजे 28 अप्रैल को जारी किये। बैंक ने प्रोविजंस में कमी के चलते मुनाफे में जोरदार इजाफा दर्ज किया है। बैंक के मुनाफे में 54 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखने को मिली। मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान प्रोविजंस में गिरावट और बेहतर एसेट क्वालिटी परफॉर्मेंस के चलते बैंक के नतीजे अच्छे आये हैं।बैंक ने 1 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है।

                                                        बैंक के बोर्ड ने कर्ज के जरिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी। इतना ही नहीं बोर्ड ने बॉरोइंग लिमिट बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी भी दी। बैंक ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि सालाना आधार पर चौथी तिमाही के दौरान बैंक का मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 4,117.8 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के दौरान बैंक का मुनाफा 2,677 करोड़ रुपये रहा था।

                                                          APRIL 29, 2022 / 8:41 AM IST

                                                          Yes Bank Scam: रेडियस ग्रुप के MD संजय छाबरिया को CBI ने किया गिरफ्तार

                                                          Yes Bank scam: यस बैंक घोटाले की जांच कर रही CBI ने गुरुवार को रेडियस ग्रुप के बिल्डर संजय छाबरिया को गिरफ्तार कर दिया है। DHFL के बाद रेडियस ग्रुप ने Yes Bank से सबसे ज्यादा लोन लिया है। रेडियस ग्रुप ने मुंबई के बाहर एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने के लिए Yes Bank से लोन लिया था। लोन और ब्याज मिलाकर कुल 3000 करोड़ रुपए का बकाया है।

                                                          CBI शुक्रवार को कोर्ट में छाबरिया को पेश करेंगे। इससे पहले CBI ने छाबरिया के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी। CBI का मानना है कि कुछ साल पहले राणा कपूर की अगुवाई में Yes Bank से DHFL को जो 3700 करोड़ रुपए दिए थे वह असल में रेडियस ग्रुप को मिले थे। बाद में DHFL ने इस लोन पर डिफॉल्ट कर दिया।

                                                            APRIL 29, 2022 / 8:27 AM IST

                                                            कैंपस का IPO 50 गुना से ज्यादा भरा

                                                            कैंपस के IPO को बंपर रिस्पॉन्स मिला है। 50 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होकर बंद हुआ । रिटेल हिस्सा करीब 8 गुना भरा है। वहीं रैनबो चिल्ड्रेन मेडिकेयर के इश्यू का आखिरी दिन है। IPO दूसरे दिन 55% भरा ।

                                                              APRIL 29, 2022 / 8:14 AM IST

                                                              आज विप्रो, मारुति, अल्ट्राटेक के नतीजे

                                                              आज IT दिग्गज विप्रो के नतीजे आएंगे । डॉलर रेवेन्यू 3% बढ़ सकती है। मार्जिन फ्लैट रह सकता है। वहीं Maruti का मुनाफा 30% बढ़ सकता है। अल्ट्राटेक और इंडसइंड बैंक के नतीजों का भी बाजार को इंतजार रहेगा।

                                                                APRIL 29, 2022 / 8:11 AM IST

                                                                कल कैसी रही बाजार की चाल

                                                                28 अप्रैल यानी कल के कारोबार में बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ बाजार में तेजी बढ़ती नजर आई और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही। FMCG, पावर, PSE शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। वहीं IT, इंफ्रा, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी रही। ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 701.67 अंक यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 57,521.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 206.65 अंक यानी 1.21 फीसदी की मजबूती के साथ 17245.05 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                  APRIL 29, 2022 / 8:10 AM IST

                                                                  54% बढ़ा एक्सिस बैंक का मुनाफा, NIM पर दबाव

                                                                  एक्सिस बैंक के Q4 नतीजे मिले-जुले रहे। बैंक का मुनाफा 54% बढ़ा है। ब्याज से कमाई 16% बढ़ी है लेकिन नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर दबाव दिखा है। वहीं श्रीराम ट्रांसपोर्ट के नतीजें अनुमान से बेहतर रहे ।कंपनी का प्रॉफिट 44% बढ़ा है।

                                                                    APRIL 29, 2022 / 8:09 AM IST

                                                                    मई सीरीज की शुभ शुरूआत के संकेत

                                                                    मई सीरीज की शुभ शुरूआत हो सकती है। ग्लोबल संकेत बाजार पर साथ दे रहे हैं SGX NIFTY ऊपर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों से भी मिले-जुले सिग्नल मिल रहे है। कल अमेरिकी बाजारों में दिखी 3% तक की तेजीदिखी।

                                                                      APRIL 29, 2022 / 8:09 AM IST

                                                                      Share Market Live Update: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।