कारोबार के अंत में सेंसेक्स 571.44 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 57,292.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 169.45 अंक यानी 0.98 फीसदी टूटकर 17,117.60 के स्तर पर बंद हुआ।
Closing Bell: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली।उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग, FMCG, पावर शेयरों में बिकवाली रही। वहीं मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। इस बीच मेटल इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 571.44 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 57,292.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ
Closing Bell: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली।उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग, FMCG, पावर शेयरों में बिकवाली रही। वहीं मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। इस बीच मेटल इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 571.44 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 57,292.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 169.45 अंक यानी 0.98 फीसदी टूटकर 17,117.60 के स्तर पर बंद हुआ।
Market Opens: बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। 09:16 बजे सेंसेक्स 166.33 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 58030.26 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 46.50 अंक यानी 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ 17333.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Hindalco Industries, Maruti Suzuki, Infosys, Wipro और Coal India निफ्टी के टॉप गेनर है। वहीं Asian Paints, Grasim Industries, M&M, IOC और Britannia Industries टॉप लूजर में शामिल है।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत बेहतर नजर आ रहे है । ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत कामकाज कर रहे है । SGX NIFTY 100 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। सुबह DOW FUTURES फ्लैट नजर आ रहा था। उधर DOW JONES शुक्रवार को करीब पौने तीन सौ प्वाइंट चढ़ा था।
कच्चे तेल में फिर बढ़ा उबाल
कच्चे तेल में फिर उबाल बढ़ा है। क्रूड का भाव 110 डॉलर के पार निकला है। आज ONGC, OIL जैसे शेयरों पर नजर रखें । उधर सोना फ्लैट कारोबार कर रहा है।
REIANCE RETAIL की हुई CLOVIA
Reliance Retail की एक और मेगा डील हुई है। Reliance Retail ने 950 करोड़ रुपये में प्रीमियम इनर वियर ब्रांड CLOVIA को खरीदा है। पैरेंट कंपनी Purple Panda Fashions में 89% हिस्सेदारी लेने के लिए करार किया है।
ACCENTURE ने बढ़ाया गाइडेंस, IT कंपनियों पर रखें नजर
IT कंपनियों पर आज नजर रखें । ACCENTURE ने Q2 में अच्छे नतीजे पेश किए है। FY22 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस 3 से 4% बढ़ाकर 24 से 26% किया है ।
EV सेक्टर में SUZUKI के बड़े निवेश की तैयारी
Suzuki Motor Corporation का इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा दांव लगाया है। गुजरात में 150 अरब येन यानी करीब 10440 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया है।
थोक ग्राहकों के लिए डीजल 25/लीटर महंगा
महंगे क्रूड का असर दिखने लगा है। OIL मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल के दाम बढ़ाने शुरू किए है। फिलहाल थोक ग्राहकों के लिए 25 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले कंपनियों ने ATF की कीमतें 20% बढ़ाई थी।