Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 28, 2022 / 3:41 PM IST

Closing Bell: आखिरी घंटे में बाजार में निचले स्तर से दिखी शानदार रिकवरी, निफ्टी 17200 के पार हुआ बंद, बैंकिंग, मेटल, रियल्टी, ऑटो शेयरों में तेजी

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 231.29 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 57,593.49 के स्तर पर बंद हुआ। वही निफ्टी 69.00 अंक यानी 0.40 फीसदी की मजबूती के साथ 17,222.00 के स्तर पर बंद हुआ.

Market Closing: बाजार में आखिरी घंटे में शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार 3 दिन की गिरावट के बाद आज यानी 28 मार्च को बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा है। आज के कारोबार में बैंकिंग, मेटल, रियल्टी, ऑटो, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव हावी रहा।

दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव दिखा। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0

Stock Market
Stock Market
MARCH 28, 2022 / 3:36 PM IST

Market Closing: बाजार में आखिरी घंटे में शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार 3 दिन की गिरावट के बाद आज यानी 28 मार्च को बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा है। आज के कारोबार में बैंकिंग, मेटल, रियल्टी, ऑटो, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव हावी रहा।

दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव दिखा। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 23,695.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी टूटकर 27,653.23 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 231.29 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 57,593.49 के स्तर पर बंद हुआ। वही निफ्टी 69.00 अंक यानी 0.40 फीसदी की मजबूती के साथ 17,222.00 के स्तर पर बंद हुआ।

    MARCH 28, 2022 / 3:28 PM IST

    Share Market Live Update- बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में खरीदारी रही है। मेटल, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी है। ऑटो, रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि इस बीच सोने-चांदी में गिरावट आई है।

      MARCH 28, 2022 / 3:25 PM IST

      कल खुलेगा Veranda Learning का IPO

      Veranda Learning Solutions IPO : वेरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस का IPO कल यानी 28 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा। कंपनी ने 200 करोड़ रुपये के पब्लिक ऑफर के लिए 130-137 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। Veranda Learning Solutions का IPO 31 मार्च तक खुला रहेगा। इस ऑफर में 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। कुछ समय से जारी सुस्ती के बीच इस सप्ताह वेरांडा लर्निंग और उमा एक्सपोर्ट दो कंपनियों के शेयरों की बिक्री होगी। इस आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा QIB के लिए रिजर्व है जबकि 15 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व है जबकि 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है।इसके शेयरों को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट कराने का प्रस्ताव है।

        MARCH 28, 2022 / 3:10 PM IST

        Joyalukkas India IPO: दुनिया की टॉप लग्जरी कंपनियों में शामिल जॉयलुक्कस लाएगी IPO, 2,300 करोड़ जुटाने का प्लान


        गोल्ड ज्वैलर जॉयलुक्कस इंडिया लिमिटेड (Joyalukkas India Ltd) करीब 2,300 करोड़ रुपये (300 मिलियन डॉलर) का इनीशियल पब्लिक ऑफर लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस IPO के जरिए दुनिया के दूसरे सबसे उपभोक्ता मार्केट भारत में गोल्ड की बढ़ती मांग को भुनाना जाहती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर चुकी है। IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल लोन की राशि चुकाने और कंपनी के नए स्टोर खोलने आदि में किया जाएगा। एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, हैतोंग सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस इश्यू के लीड मैनेजर्स हैं।

          MARCH 28, 2022 / 2:49 PM IST
          ADANI TOTAL GAS। अहमदाबाद में पहला EV चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। देशभर में 1500 EVs चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना है। वहीं HCL TECH ने Novo Nordisk के साथ करार बढ़ाया है। कंपनी IT सर्विसेज में Novo Nordisk को मदद देगी।
            MARCH 28, 2022 / 2:47 PM IST

            ICRA। ICRA का कहना है कि FY23 में एयर पैसेंजर ट्रैफिक 70% बढ़ने का अनुमान है। भारतीय एयरपोर्ट कारोबार में 2 साल के बाद टर्नअराउंड संभव है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। भारतीय एयरपोर्ट कारोबार में 2 साल के बाद टर्नअराउंड संभव

              MARCH 28, 2022 / 2:19 PM IST

              Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,000 रुपये के ऊपर चल रहा है। बीते शुक्रवार सोने का भाव 51,892 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 67,782 रुपये चल रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव 51,653 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,892 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 239 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51446 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,314 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,740 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30217 रुपये रहा।

                MARCH 28, 2022 / 1:56 PM IST

                गेहूं की कीमतों में तेजी जारी

                दुनिया में एक्सपोर्ट पर 5 देशों का कब्जा है। रूस, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, यूक्रेन सबसे बड़े एक्सपोर्टर है। 5 देशों का मिलकर 65% बाजार पर कब्जा है। 30% एक्सपोर्ट रूस, यूक्रेन मिल कर करते हैं। रूस का आधा गेहूं इजिप्ट, तुर्की, बांग्लादेश खरीद लेते हैं। रूस-यूक्रेन की युद्ध का कराण गेहूं की सप्लाई रुकी है। सप्लाई रुकने की वजह से गेहूं की कीमतों में उछाल आया है। दुनिया में गेहूं के पैदावार में चीन पहला, भारत दूसरा देश है।

                  MARCH 28, 2022 / 1:35 PM IST

                  बाजार की बड़ी बातें

                  बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली है। नीचे से निफ्टी 180 और निफ्टी बैंक 600 अंक सुधरा है। मिडकैप का जोश कम, इंडेक्स करीब 0.50% नीचे है। हेल्थकेयर, IT, कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर कमजोर कारोबार कर रहे है। वहीं मेटल, बैंक, होटल, चुनिंदा रियल्टी, शुगर शेयर ऊपर नजर आ रहा है।

                    MARCH 28, 2022 / 1:30 PM IST

                    क्या ठंडा हो रहा है क्रूड?

                    कच्चे तेल का भाव 120 डॉलर के नीचे आया है। ब्रेंट 119 डॉलर के ऊपर खुला था और फिलहाल यह 117 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। आज ब्रंट का भाव अब तक करीब 2.75% गिरा है। WTI के दाम 115 डॉलर के नीचे आया है। आज WTI का भाव अब तक करीब 3.50% लुढ़का है। MCX पर कच्चे तेल का भाव करीब 2% लुढ़का है।

                    क्यों आ रही है गिरावट?

                    कच्चे तेल की गिरावट पर नजर डालें तो 32वें दिन भी रूस-यूक्रेन की जंग जारी है। तुर्की में आज यूक्रेन-रूस के बीच बातचीत जारी है। EU ने रूसी तेल पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। यूएस रिजर्व से क्रूड जारी कर सकता है। ईरान डील पर जल्द बात बनने की उम्मीद है। चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े है। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन बढ़ा है। चीन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, फैक्ट्रियां बंद है। कोरोना के कारण चीन में मांग गिरने की आशंका है।

                      MARCH 28, 2022 / 1:18 PM IST
                      Ruchi Soya FPO: दूसरे दिन तक 24% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
                      रुचि सोया के FPO को दूसरे दिन भी निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया मिली है। निवेशकों की दिलचस्पी कम होने के कारण यह दो दिन खत्म होने का बावजूद 100% सब्सक्राइब नहीं हो पाया है। कंपनी का इश्यू 24 मार्च को खुला था। 25 मार्च तक कंपनी का इश्यू सिर्फ 24% सब्सक्राइब हो पाया है। FPO के तहत कंपनी ने 4,89,46,260 शेयर ऑफर किए थे जबकि अब तक सिर्फ 1,19,79,975 शेयरों के लिए बोली लग पाई है।
                      रुचि सोया में पतंजलि की 98.9% हिस्सेदारी है। इस इश्यू के बाद पतंजलि की शेयर होल्डिंग घटकर 81% रह जाएगी। सेबी के मिनिमम शेयरहोल्डिंग से जुड़े नियम को पूरा करने के लिए पतंजलि को शेयर होल्डिंग घटाकर 75% पर लाने की जरूरत है। रुचि सोया के FPO में शेयरों की कीमत इसके मार्केट प्राइस से बहुत कम है। लिहाजा एनालिस्ट इस इश्यू को लेकर बहुत उत्साहित थे। हालांकि निवेशक बाबा की कंपनी पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।
                        MARCH 28, 2022 / 1:01 PM IST

                        Share Market Live Update- बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी निचले स्तर से 180 प्वाइंट सुधरा है। सेंसेक्स निचले स्तर से 600 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी बैंक निचले स्तर से 630 प्वाइंट सुधरा है।

                          MARCH 28, 2022 / 12:24 PM IST

                          Hariom Pipe IPO: प्राइस बैंड 144-153 रुपये निर्धारित


                          हैदराबाद स्थिति Hariom Pipe Industries Ltd अपने आईपीओ के प्राइस बैंड 144-153 रुपये प्रति शेयर तय की है। यह आईपीओ 30 मार्च को खुलकर 5 अप्रैल को बंद होगा। इस आईपीओ के तहत शेयरों का आवंटन 8 अप्रैल को होगा और आईपीओ में जिन लोगों को शेयर नहीं मिलते उनको पैसा का रिफंड मिलना 11 अप्रैल से शुरु होगा और इसकी लिस्टिंग बाजार में 13 अप्रैल को होगी। इस आईपीओ में 85 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा और इस आईपीओ के जरिए कंपनी की करीब 130 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी के कारोबार में विस्तार और वर्किंग कैपिटल की जरुरतों को पूरा करने में किया जाएगा। कंपनी की योजना तेलंगाना के संगारेड्डी Sangareddy में 51,943 टन प्रति वर्ष क्षमता के एक उत्पादन ईकाई लगाने की है। कंपनी अपनी माइल्ड स्टील पाइप मैन्यूफैक्चरिंग उत्पादन क्षमता 84,000 मिलियन टन से बढ़ाकर 1,32,000 मिलियन टन करने की है। इसके लिए कंपनी 2 पाइप मिल स्थापित करेगी और इसके लिए कंपनी अपने फर्नेस furnace की क्षमता 95,832 से बढ़कर 1,04,232 mtpa करेगी।

                            MARCH 28, 2022 / 12:08 PM IST

                            दाम और बढ़ने, आपूर्ति में तंगी की संभावना के चलते चुनिंदा स्टील शेयरों में आई तेजी, जानिये स्टॉक्स के नाम

                            अगले कुछ महीनों में कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना के चलते चुनिंदा स्टील कंपनियों के शेयर 28 मार्च को हरे निशान में दिखे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) में सुबह 10:00 बजे रत्नमणि मेटल्स (Ratnamani Metals), टाटा स्टील (Tata Steel) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel)के शेयर 0.2-1 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे। ब्रोकरेज फिलिप कैपिटल (Phillip Capital) के एक नोट में कहा गया है कि इस सेक्टर को एक प्रोत्साहन मिला है। ब्रोकरेज ने के नोट में कहा गया है कि जेएसडब्ल्यू स्टील ने 25 मार्च को हार्डनेस रॉकवेल सी ग्रेड स्टील की कीमतों में 2,000 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की है। इसके पहले इसी महीने में कंपनी ने कीमतों में 1,500 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की थी।

                            ब्रोकरेज सिटीग्रुप (Brokerage Citigroup) ने एक नोट में कहा है कि भूराजनीतिक तनाव के बीच 2021 का 'रिफ्लेशन' ट्रेड लंबे समय तक चल सकता है। ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि अगर स्टील की स्पॉट मूल्य (spot prices) पर करंट स्प्रेड होता है तो टाटा स्टील (Tata Steel) और जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power) के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिल सकती है।

                              MARCH 28, 2022 / 12:01 PM IST

                              COAL INDIA। पावर प्लांट के 98% डिमांड को पूरा किया है। 24 मार्च तक 52.8 करोड़ रुपये टन की कोल सप्लाई की है। पावर प्लांट को रिकॉर्ड कोल सप्लाई की है। पावर प्लांट की डिमांड को पूरा करने पर फोकस कर रहा है। कंपनी के पास पर्याप्त कोल भंडार मौजूद है। गर्मी में कोयले की बढ़ती डिमांड को पूरा करेंगे।

                                MARCH 28, 2022 / 11:30 AM IST

                                Share Market Live update today: बाजार में गिरावट का चौथा दिन है। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने मूड बिगाड़ा है। निफ्टी 17 हजार के पास कारोबार कर रहा है। बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रही है। IT, रियल्टी शेयरों में भी कमजोरी नजर आ रहा है लेकिन मीडिया, मेटल और फार्मा शेयर चमक रहे हैं। PVR-INOX के मर्जर की पिक्चर बाजार को पसंद आई है। INOX में 15 परसेंट की तेजी आई है। PVR भी 7 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। INOX के 10 के बदले PVR के 3 शेयर मिलेंगे। PVR INOX नई कंपनी का नाम होगा। 2 साल बाद इंटरनेशनल उड़ानें शूरू होने से होटल शेयरों में निवेशकों का CHECK IN जारी है। EIH, LEMON TREE, TAJ GVK जैसे शेयरों में 6 परसेंट का उछाल आया है।

                                  MARCH 28, 2022 / 11:14 AM IST

                                  आज के इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है दमदार कमाई

                                  Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स

                                  Pidilite Industries: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 2500 रुपये, स्टॉपलॉस 2390 रुपये

                                  Ashok Leyland: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 118-120 रुपये, स्टॉपलॉस 108 रुपये

                                  Angel One की स्नेहा सेठ की ट्राडे कॉल्स

                                  Godrej Properties: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1690 रुपये, स्टॉपलॉस 1575 रुपये

                                  Engineers India Limited: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 67.50रुपये, स्टॉपलॉस 36 रुपये

                                  Anand Rathi Shares के मेहूल कोठारी की इंट्राडे कॉल्स

                                  Indian Hotels: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 240 रुपये, स्टॉपलॉस 219रुपये

                                  Hem securities की आस्था जैन की इंट्राडे कॉल्स

                                  MindTree: 4280 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 4580-4890 रुपये, स्टॉपलॉस 3780 रुपये

                                  IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

                                  Bharti Airtel: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 760 रुपये, स्टॉपलॉस 670 रुपये

                                  Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

                                  Bharti Airtel: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 552 रुपये, स्टॉपलॉस 518 रुपये

                                    MARCH 28, 2022 / 10:47 AM IST

                                    Bharti Airtel पर क्या है ब्रोकरेज की राय

                                    CLSA ने BHARTI AIRTEL पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की सलाह दी। उन्होंने इस स्टॉक का लक्ष्य 915 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मोबाइल शेयर, ARPU, 5G इंफ्रा में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Enterprise और Broadband में तेजी संभव है। कंपनी Airtel पेमेंट बैंक और nxtra का मोनेटाइजेशन कर सकती है। कंपनी के मोबाइल से ज्यादा नॉन-मोबाइल बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

                                    JEFFERIES ने BHARTI AIRTEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि भारतीय मोबाइल, ब्रॉडबैंड में बेहतर ग्रोथ के लिए तैयार है। कंपनी ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए कदम उठाए हैं।

                                    आज यानी 28 मार्च 2022 को सुबह 10.13 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.35 प्रतिशत या 9.60 अंक ऊपर 718.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 781.80 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 490.34 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में भारती एयरटेल कंपनी के शेयर ने अब तक 710.10 का लो और 719.70 का हाई स्तर छुआ है।

                                      MARCH 28, 2022 / 10:28 AM IST

                                      फोकस में SAGAR CEMENTS

                                      बोर्ड ने Premji Invest को प्रेफरेंशियल एलॉटमेंट किया है। 265/शेयर के भाव पर 1.32 करोड़ शेयर एलॉट किए है।

                                        MARCH 28, 2022 / 10:15 AM IST

                                        फोकस में फार्मा कंपनियां

                                        NPPA ने दवाओं के दाम 10% बढ़ाने को मंजूरी दी है। 1 अप्रेल से 800 शेड्यूल्ड दवाओं के दाम बढ़ाने को मंजूरी मिली है। बढ़ती इनपुट लागत की वजह से दाम बढ़ेंगे । थोक महंगाई के हिसाब से महंगी दवाएं होंगी। 2021 में सालाना थोक महंगाई दर 10.8% है।

                                          MARCH 28, 2022 / 9:53 AM IST

                                          PVR-INOX merger : शीर्ष मल्टीप्लेस कंपनी पीवीआर और आइनॉक्स ने 27 मार्च को मर्जर का ऐलान कर दिया। दरअसल, पीवीआर लि. और आइनॉक्स लिमिटेड के बोर्ड्स की रविवार को अलग-अलग हुई बैठकों में PVR के साथ INOX के शेयर मिलाने को मंजूरी दे दी गई।यह भी फैसला लिया गया कि विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी में अजय बिजली मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे और संजीव कुमार को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया जाएगा। दोनों कंपनियों में एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, आइनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन पवन कुमार जैन को बोर्ड में नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा। सिद्धार्थ जैन को नॉन एग्जीक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया जाएगा।

                                            MARCH 28, 2022 / 9:34 AM IST

                                            PVR-INOX का होगा मर्जर, जानिये इस पर क्या कहते हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज

                                            CLSA ने INOX-PVR पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि इस मर्जर से बेहतर सिनर्जी बनेगी। हालांकि मर्जर प्रक्रिया पूरे होने में 6 महीने लग सकते हैं। हमारी मर्जर के लिए मंजूरियों पर नजर बनी रहेगी। वहीं PVR और INOX को मजबूत रीओपनिंग मिली है। देखा जाये को भारत में मल्टीप्लेक्स को OTTs से सीमित जोखिम है। इस मर्जर के बाद उन्होंने PVR और INOX पर खरीदारी की सलाह दी है।

                                            JM FIN ने INOX-PVR पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा मार्केट कैप के मुताबिक स्वैप रेश्यो Inox के पक्ष में नजर आ रहा है। मार्च 23 के बाद PVR में 2300 का टारगेट और Inox में 690 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में Inox में 47% की अपसाइड देखने को मिल सकती है और PVR में 28% की अपसाइड नजर आ सकती है।

                                              MARCH 28, 2022 / 9:31 AM IST

                                              ANGEL ONE के Sameet Chavan की आज की 2 Buy कॉल जिनमें अगले हफ्ते तक हो सकती है जोरदार कमाई

                                              Mindtree: Buy | LTP: Rs 4,281.35 | इस स्टॉक में 4,120 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 4,450 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। अगले हफ्ते तक इस स्टॉक में 4 फीसदी का रिटर्न आसानी से देखने को मिल सकता है।

                                              Godrej Properties: Buy | LTP: Rs 1,622.95 | इस स्टॉक में 1,574 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,710 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। अगले हफ्ते तक इस स्टॉक में 5.4 फीसदी का रिटर्न आसानी से देखने को मिल सकता है।

                                                MARCH 28, 2022 / 9:21 AM IST

                                                Market at open: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। 09:16 बजे के आसपास सेंसेक्स 5.67 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 57367.87 के स्तर पर नजर आ रहा है । वहीं निफ्टी 6.80 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 17159.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                  MARCH 28, 2022 / 9:15 AM IST

                                                  Bharti Airtel-कंपनी ने इंडस टावर्स (Indus Towers) में 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने वोडाफोन ग्रुप पीएलसी (Vodafone Group Plc) से संबद्ध यूरो पैसिफिक सिक्योरिटीज से इंडस टावर्स में लगभग 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 187.88 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदेगा। डील की कुल कीमत 2,388.06 करोड़ रुपये है।

                                                    MARCH 28, 2022 / 9:06 AM IST

                                                    Market at pre-open: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत सपाट रही है। सेंसेक्स 18.26 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 57380.46 के स्तर पर नजर आ रहा है । वहीं निफ्टी 76 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 17077 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                      MARCH 28, 2022 / 8:58 AM IST

                                                      Gujarat Ambuja Exports-कंपनी के सीएफओ ने इस्तीफा दिया। मेहुल शाह ने मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने गिरिधर नागराज को नया सीएफओ नियुक्त किया है।

                                                        MARCH 28, 2022 / 8:40 AM IST

                                                        Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में हफ्ते के पहले दिन और एक हफ्ते में छठी बार दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार चौथे दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 28 से 32 पैसे और डीजल के दाम में 33 सो 37 पैसे का इजाफा किया है। दिल्ली के पेट्रोल पंप पर सोमवार को पेट्रोल की कीमत 90.41 रुपये प्रति लीटर पर पहंच गई, वहीं डीजल के दाम 90.77 रुपये हो गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) एक बार फिर से चढ़ रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर भारी असर पड़ा है।

                                                          MARCH 28, 2022 / 8:32 AM IST

                                                          MOTHERSON SUMI WIRING: MOTHERSON SUMI WIRING INDIA की आज लिस्टिंग होगी । MOTHERSON SUMI से कारोबार के demerger के बाद अलग कंपनी लिस्ट हो रही है। जानकारों के मुताबिक 70 रुपए प्रति शेयर वैल्युएशन संभव है।

                                                            MARCH 28, 2022 / 8:26 AM IST

                                                            क्रूड में नरमी

                                                            कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा । सप्लाई सुधरने की उम्मीद से कच्चे तेल का भाव 114 डॉलर के नीचे आया है। उधर पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुई है। पिछले 3 दिनों में पेट्रोल के दाम एक रुपये 60 पैसे और डीजल के एक रुपये 70 पैसे बढ़े है।

                                                              MARCH 28, 2022 / 8:24 AM IST

                                                              बीते हफ्ते FII रहें नेट सेलर

                                                              पिछले हफ्ते भारतीय बाजारों में एफआईआई ने 5,344.39 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 2,820.72 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं मार्च महीने में अब तक एफआईआई ने 46,961.57 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 34,440.74 करोड़ रुपये की खरीदारी कर रही है।

                                                                MARCH 28, 2022 / 8:18 AM IST

                                                                आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल, क्या है एक्सपर्ट्स की राय

                                                                Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि मिलेजुले ग्लोबल संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में आ रहा उतार-चढ़ाव बाजार के लिए परेशानी का कारण बन रहा है और आगे आने वाले हफ्ते में भी यह परेशानी बनी रह सकती है। इंडेक्स पर नजर डालें तो निफ्टी 17,000-17,350 के बीच चक्कर लगा रहा है। दोनों छोर की तरफ किसी भी तरफ आने वाला ब्रेक बाजार की दिशा साफ करेगा। ऐसे में बाजार भागीदारों को सलाह होगी कि वह चुनिंदा स्टॉक्स और सेक्टर पर फोकस करें और पर्याप्त जोखिम प्रबंधन भी करें।

                                                                Kotak Securities के अमोल अठवले का कहना है कि निफ्टी को 50-day SMA या 17400 के आसपास लगातार बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। वीकली फ्रेम पर निफ्टी ने एक स्मॉल बियरिश कैंडल बनाया है। जो इसमें आगे भी कमजोरी आने के संकेत दे रहा है। हमारा मानना है कि जब तक निफ्टी 17325 के नीचे ट्रेड कर रहा है तब तक इसमें नियर फ्यूचर में कमजोरी आने की संभावना बनी रहेगी और निफ्टी 17000 का लेवल भी छू सकता है। कमजोरी और बढ़ने पर निफ्टी 16900-16870 के लेवल पर भी जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगर निफ्टी 17000 का लेवल पार करके मजबूती दिखाता है तो इसमें 17400-17500 की पुलबैक रैली से इनकार नहीं किया जा सकता।

                                                                  MARCH 28, 2022 / 8:15 AM IST

                                                                  बीते हफ्ते कैसी रही बाजार की चाल

                                                                  25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में बाजार दायरे में कारोबार होता नजर आया और यह 2 हफ्ते की तेजी का क्रम तोड़ते हुए करीब 1 फीसदी नीचे बंद हुआ। बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच एक बार फिर एफआईआई की बिकवाली देखने को मिल रही है जिसने बाजार पर दबाव बनाया है। इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और चीन में कोरोना के नए वेरिएंट से मचे हाहाकार ने बाजार सेंटिमेंट पर असर डाला है।

                                                                  25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 57,362.2 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 134.05 अंक यानी 0.77 फीसदी की टूटकर 17,153 के स्तर पर बंद हुआ है।

                                                                  अलग-अलग सेक्टर नजर डालें तो निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 5 फीसदी और ऑयल एंड गैस 3 फीसदी बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी 3.4 फीसदी की गिरावट हुई । वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.8 फीसदी टूटा।

                                                                    MARCH 28, 2022 / 8:13 AM IST

                                                                    Uma Exports IPO, कंपनी का इश्यू आज खुलेगा

                                                                    Uma Exports IPO: शेयर बाजार के उतारचढ़ाव के बीच लंबे समय के बाद आज एक IPO खुल रहा है। यह इश्यू है Uma Exports का। कंपनी का इश्यू आज यानी 28 मार्च को खुल रहा है और 30 मार्च को बंद होगा। Uma Exports 60 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने कामकाज की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। Uma Exports के इश्यू का प्राइस बैंड 65-68 रुपए तय किया गया है। इसका एक लॉट 220 शेयरों का है।

                                                                    कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 7 अप्रैल को हो सकती है। जिन लोगों को कंपनी के शेयर नहीं मिलेंगे उनका फंड 5 अप्रैल तक वापस हो जाएगा। जिन्हें ये शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 6 अप्रैल तक शेयर नजर आने लगेंगे।

                                                                      MARCH 28, 2022 / 8:12 AM IST

                                                                      ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                      हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया की कमजोर शुरूआत हुई है। SGX NIFTY सुस्त नजर आ रहा है । DOW FUTURES पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए थे।

                                                                        MARCH 28, 2022 / 8:11 AM IST

                                                                        Share Market LIve Update- सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।