Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell: बाजार में रहा मुनाफे का मंगलवार, सेंसेक्स 1344 अंक चढ़ा, निफ्टी 16200 के ऊपर हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1344.63 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 54,318.47 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 417.00 अंक यानी 2.63 फीसदी की मजबूती के साथ 16,259.30 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl News MAY 17, 2022 / 3:42 PM IST

Closing Bell- 17 मई यानी बाजार में मुनाफे का मंगलवार रहा। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त रही। सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 2.5% का उछाल के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.51 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.78 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1344.63 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 54,318.47 के स्तर पर बंद

Stock Market
Stock Market
MAY 17, 2022 / 3:41 PM IST
Closing Bell- 17 मई यानी बाजार में मुनाफे का मंगलवार रहा। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त रही। सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 2.5% का उछाल के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.51 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.78 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1344.63 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 54,318.47 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 417.00 अंक यानी 2.63 फीसदी की मजबूती के साथ 16,259.30 के स्तर पर बंद हुआ ।
    MAY 17, 2022 / 3:29 PM IST

    Ethos का आईपीओ कल खुलेगा

    Ethos Limited का आईपीओ बुधवार (18 मई) को खुलेगा। Ethos इंडिया में लग्जरी और प्रीमियम ब्रांड की सबसे बड़ी रिटेलर है। इस इश्यू में आप 20 मई तक बोली लगा सकते हैं। हालांकि, एलआईसी की कमजोर लिस्टिंग का असर इस हफ्ते खुले आईपीओ पर पड़ सकता है। मंगलवार को LIC के शेयर इश्यू प्राइस से कम प्राइस पर लिस्ट हुए।

    ईथॉस ने प्रति शेयर 836-878 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह इश्यू 472 करोड़ रुपये का है। इसमें 375 करोड़ रुपये मूल्य के कंपनी ने शेयर जारी करेगी। बाकी 97.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। इससे कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी घटेगी। अभी यह 81.01 फीसदी है, जो घठकर 61.65 फीसदी रह जाएगी।

      MAY 17, 2022 / 3:05 PM IST

      सस्ता होगा लैंडलाइन ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करना

      जल्दी ही लैंडलाइन ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करना सस्ता हो सकता है। डिजिटल कम्युनिकेशन कमिशन आज इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडरस की ब्रॉडबैंड लाइसेंस फीस खत्म करने को हरी झंडी दे सकती है। आज डिजिटल कम्युनिकेशन कमिशन फैसला ले सकती है । अभी कंपनियों को 8% लाइसेंस फीस देनी पड़ती है। सरकार करीब 1000 करोड़ के लाइसेंस फीस माफ करेगी। अंतिम फैसला केबिनेट लेगी। 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी पर भी फैसला संभव है। सरकार जून अंत में 5G की नीलामी कराना चाहती है।

        MAY 17, 2022 / 2:46 PM IST

        UTOMOTIVE AXLES Q4। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.8 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंपनी की आय 425 करोड़ रुपये से बढ़कर 552 करोड़ रुपये पर रही है।

          MAY 17, 2022 / 2:20 PM IST

          मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर सलाह

          शिवांगी सरडा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों की कमजोरी के बाद से हम पिछले 3 दिनों से बाजार में कुछ रिकवरी के संकेत देख रहे हैं। आज निफ्टी में तेजी नजर आ रही है। इसके स्टक्चर के हिसाब से लगता है अब इसमें बुल्स की पकड़ मजबूत हो सकती है। वहीं निफ्टी में 15900 पर सपोर्ट दिखाई दे रहा है।

          बैंक निफ्टी पर शिवांगी ने कहा कि इसमें पिछले 2-3 दिनों से अच्छी मजबूती बढ़त नजर आ रही है और ये मजबूती से कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ये 34000 के लेवल के ऊपर टिकता है तो इसमें 34500 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं इसमें 33750 और 33800 पर अहम सपोर्ट भी नजर आ रहा है। लेकिन जिस हिसाब से आज प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स परफॉर्म कर रहे हैं इसमें तेजी देखने को मिल सकती है।

            MAY 17, 2022 / 2:00 PM IST

            2030 तक 6G सेवाओं की शुरुआत का लक्ष्य : मोदी

            प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक भारत ने 2030 तक 6G सेवाओं की शुरुआत का लक्ष्य रखा है । भारत अगले कुछ महीनों में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर लेगा। 5G नेटवर्क के रोलआउट से भारत की अर्थव्यवस्था में साढे 450 बिलीयन डॉलर की बढ़ोतरी होगी।

              MAY 17, 2022 / 1:35 PM IST

              BAJAJ ELECTRICALS Q4 (YoY)। कंसो मुनाफा 54.6 करोड़ रुपये से घटकर 39.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1,258 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,334 करोड़ रुपये पर रही है। चौथी तिमाही में कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का एलान किया है।

                MAY 17, 2022 / 1:20 PM IST

                Paradeep Phosphates का आईपीओ खुला, क्या आपको इसमें पैसा लगाना चाहिए?

                Paradeep Phosphates का आईपीओ 17 मई (मंगलवार) को खुल गया है। आप इस इश्यू में 19 मई तक बोली लगा सकते हैं। मनीकंट्रोल ने इस आईपीओ के बारे में पांच ब्रोकरेज फर्मों से बात की। इनमें तीन की राय इस इश्यू के बारे में पॉजिटिव है। उनका मानना है कि कंपनी की ग्रोथ की अच्छी संभावना है। प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले इसके शेयर का प्राइस सही है। उन्होंने इस इश्यू में पैसे लगाने की सलाह दी है। बीपी इक्विटीज ने कहा है, "कंपनी फॉस्फेटिक एसिड प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाकर 1500 टीपीडी करने और स्ट्रॉन्ग फॉस्फोरिक एसिट का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए इवेपोरेटर लगा रही है। इससे बैकवॉर्ड इंटिग्रेशन में सुधार आएगा, जिससे मारिजन में भी सुधार दिखेगा।"

                  MAY 17, 2022 / 12:58 PM IST

                  Share Market Live Update-बाजार में दूसरे दिन भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 300 अंक चढ़कर 16100 के पार पहुंचा है। RIL, ICICI BANK, ITC और Infosys ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी बैंक में 500 अंकों का उछाल है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है।

                    MAY 17, 2022 / 12:45 PM IST

                    ZYDUS WELLNESS Q4 (YoY)। कंसो मुनाफा 133.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 133.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 635 करोड़ रुपये पर रही है। चौथी तिमाही में कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का एलान किया है।

                      MAY 17, 2022 / 12:22 PM IST

                      April WPI DATA: थोक महंगाई के मोर्चे पर सरकार को लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई

                      वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में सरकार को थोक महंगाई के मोर्चे पर झटका लगा है। अप्रैल महीने में थोक महंगाई मार्च महीने की 14.55 फीसदी से बढ़कर 15.08 फीसदी पर आ गई है। बता दें कि थोक महंगाई दर अनुमान से भी ज्यादा रही है। CNBC-TV18 के पोल में इसके 14.72 फीसदी पर ही रहने का अनुमान किया गया था।महीने दर महीने आधार पर अप्रैल महीने में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर 8.71 फीसदी से बढ़कर 8.88 फीसदी पर आ गई है। वहीं प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर मार्च के 15.54 फीसदी से बढ़कर 15.45 फीसदी पर आ गई है। जबकि ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर मार्च के 34.52 फीसदी से बढ़कर 38.66 फीसदी पर आ गई है।मार्च महीने में बनी बनाई वस्तुओं (मैन्यूफैक्चरर्ड प्रोडक्ट्स) की थोक महंगाई दर मार्च के 10.71 फीसदी से बढ़कर 10.85 फीसदी पर आ गई है। हालांकि आलू की थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। महीने दर महीने आधआर पर आलू की थोक महंगाई दर मार्च के 24.62 फीसदी से घटकर 19.84 फीसदी पर रही है।

                        MAY 17, 2022 / 12:04 PM IST

                        BANDHAN BANK । बंधन बैंक पर मैक्यावरी ने राय देते हुए कहा कि इसमें खरीदारी करके चलना चाहिए। इसमें खरीदारी करने पर शेयर में आगे तेजी देखने को मिल सकती है। इन्होंने तेजी के लिए शेयर का लक्ष्य 390 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैंक ने Q4 में मजबूत प्रदर्शन किया है और ग्रॉस NPL में कमी आई है। आगे क्रेडिट कॉस्ट सामान्य होने की उम्मीद है।

                          MAY 17, 2022 / 11:41 AM IST

                          BHARAT FORGE। भारत फोर्ज पर जेफरीज ने Underperform रेटिंग की राय देते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य घटा दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 825 रुपये से घटाकर 540 रुपये कर दिया है। साथ ही ब्रोकरेज हाउस ने FY23-24 EPS अनुमान 2-13% घटाया है।वहीं UBS ने भारत फोर्ज पर Buy रेटिंग की राय देते हुए इसके लिए 900 रुपये का लक्ष्य दिया है। जबकि सीएलएसए ने इस स्टॉक पर अपनी Sell की राय दी है और इसका टारगेट 713 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                            MAY 17, 2022 / 11:41 AM IST

                            BHARAT FORGE। भारत फोर्ज पर जेफरीज ने Underperform रेटिंग की राय देते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य घटा दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 825 रुपये से घटाकर 540 रुपये कर दिया है। साथ ही ब्रोकरेज हाउस ने FY23-24 EPS अनुमान 2-13% घटाया है।वहीं UBS ने भारत फोर्ज पर Buy रेटिंग की राय देते हुए इसके लिए 900 रुपये का लक्ष्य दिया है। जबकि सीएलएसए ने इस स्टॉक पर अपनी Sell की राय दी है और इसका टारगेट 713 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                              MAY 17, 2022 / 11:29 AM IST

                              LIC IPO: आज शेयरों की लिस्टिंग डिस्काउंट पर हो सकती है, जानिए आपको क्या करना चाहिए?

                              LIC के शेयर आज डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट में एलआईसी के शेयर में 19 रुपये के डिस्काउंट पर कारोबार हो रहा है। इसका मतलब है कि 949 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले ग्रे मार्केट में इस शेयर का भाव 930 रुपये चल रहा है।

                              एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में खराब हालात के बावूज एलआईसी का आईपीओ कामयाब रहा। इस इश्यू में पॉलिसीहोल्डर्स, एंप्लॉयीज और रिटेल इनवेस्टर्स ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई। इसकी वजह एलआईसी का मजबूत ब्रांड है। इसकी पहचान घर-घर में है। कई लोग तो इंश्योरेंस का मतलब एलआईसी से लगाते हैं। देशभर में इसका व्यापक सेल्स नेटवर्क है। देशभर में इसकी 2000 से ज्यादा ब्रांचेज हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर एलआईसी का शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट होता है तो इससे इनवेस्टर्स को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें इस शेयर को फौरन नुकसान में बेचने की जगह मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए अपने पास रखना चाहिए। जो इनवेस्टर्स आईपीओ में बोली नहीं लगा सके, वे शेयरों को सस्ते भाव पर खरीद सकते हैं।

                                MAY 17, 2022 / 11:08 AM IST

                                Gold Prices Today : लगातार दूसरे दिन तेजी से 50,000 रुपये के पार सोना

                                पिछले सेशन में तगड़े उछाल के बाद मंगलवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख बना हुआ है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.17 फीसदी मजबूत होकर 50,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, हालांकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.16 फीसदी गिरकर 60,831 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है। सोमवार के कारोबार में सोना 0.8 फीसदी मजबूत हुआ, जबकि चांदी में लगभग 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

                                एक्सिस सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटीज, एचएनआई और एनआरआई एक्विजिशंस) प्रीतम पटनायक ने कहा, “पीली धातु में 1,800 डॉलर के स्तरों के नजदीक खरीद लौटी। इसकी मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी रही। डॉलर इंडेक्स 19 साल के ऊंचे स्तर 105 पर टिके रहने में नाकाम रहा और उसमें भारी कमजोरी देखने को मिली। डीएक्सवाई में हाल की गिरावट फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में प्रस्तावित 50 बीपीएस की दो बढ़ोतरी का परिणाम हो सकती हैं।”

                                  MAY 17, 2022 / 10:43 AM IST

                                  Share Market Live Update- बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी 16,000 के पार निकला है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजीदेखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी हावी है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में बढ़त पर कामकाज कर रहे है।

                                    MAY 17, 2022 / 10:32 AM IST

                                    एक्सपर्ट्स के सुझाए आज के इंट्राडे टॉप पिक्स

                                    Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे टॉप पिक्स

                                    Raymond: वर्तमान स्तर पर खरीदें, स्टॉपलॉस 775 रुपये, लक्ष्य 850-875 रुपये

                                    Coal India: वर्तमान स्तर पर खरीदें, स्टॉपलॉस 775 रुपये, लक्ष्य 180-185 रुपये

                                    Angel One Ltd के राजेश भोसले की इंट्राडे पिक्स

                                    Kotak Mahindra Bank: 1813 रुपये के आसपास खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 1778 रुपये, लक्ष्य 1895 रुपये

                                    Apollo Hospitals: 3687 रुपये के आसपास खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 3590 रुपये, लक्ष्य 3880 रुपये

                                    Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे पिक्स

                                    State Bank of India or SBI: 460 रुपये के ऊपर खरीदें, लक्ष्य 475 रुपये, स्टॉपलॉस 450 रुपये

                                    Bajaj Finserv: 12,650 रुपये के ऊपर खरीदें, लक्ष्य 13,150 रुपये, स्टॉपलॉस 12,450 रुपये

                                    IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे पिक्स

                                    Equitas Holdings: वर्तमान स्तर पर खरीदें, स्टॉपलॉस 97 रुपये, लक्ष्य 125 रुपये

                                      MAY 17, 2022 / 10:23 AM IST

                                      टाटा ग्रुप के इन दो शेयरों ने 2 साल में दिया 340% तक का रिटर्न

                                      दो महीने से अधिक समय तक बिकवाली झेलने के बावजूद कुछ भारतीय शेयरों ने पिछले दो वर्षों में शानदार रिटर्न दिये हैं। खासकर 23 मार्च 2020 को बाजार के निचले स्तर पर जाने के बाद कुछ शेयरों ने जोरदार रिटर्न दिया है। टाटा स्टील (Tata Steel) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) के शेयर उनमें से एक हैं।TCS के शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 3036 रुपये के करीब हैं, जो अपने मौजूदा स्तरों से लगभग 350 रुपये कम है। हालाँकि, अगर हम मार्च 2020 में बाजार के निचले स्तर के बाद TCS के शेयर के भाव के लेखा-जोखा को देखें, तो टाटा समूह का यह स्टॉक अभी भी एक मजबूत पोर्टफोलियो स्टॉक दिखता है क्योंकि यह पिछले दो वर्षों में अपने निवेशकों के पैसे को दोगुना करने में कामयाब रहा है।

                                      मिंट में छपी खबर के मुताबिक टाटा स्टील पिछले एक महीने में करीब 18 प्रतिशत चढ़ा है। कमोडिटी की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर तेजी आने के बाद यह स्टॉक भारी बिकवाली के दौर से गुजर रहा है। सोमवार को टाटा स्टील के शेयर का भाव एनएसई पर 1094 रुपये के इंट्राडे लो स्तर पर था। ये भाव एनएसई पर इसके 52-हफ्ते के निचले स्तर 1050 रुपये से 44 रुपये ऊपर है। सोमवार को टाटा स्टील का शेयर एनएसई पर 1109 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

                                        MAY 17, 2022 / 10:16 AM IST

                                        Share Market Live Update- बाजार में दूसरे दिन भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी 15900 के पार निकला है। RIL, ICICI BANK, INFOSYS और HINDALCO ने बाजार में जोश भरा है। मिडकैप में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। रुपए कमजोरी से IT शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स 5 दिनों की गिरावट से उबरा है। इस बीच चीन में कोविड की बंदिशें खत्म होने की उम्मीद से मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ा है। हिंडाल्को और वेदांता, टाटा स्टील 5% से ज्यादा उछले है जबकि JSPL, SAIL भी 3% से ज्यादा दौड़े है।

                                          MAY 17, 2022 / 10:13 AM IST

                                          सुस्त लिस्टिंग के बाद LIC में रिकवरी

                                          LIC के शेयर मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो गए है। यह शेयर बीएसई में 867 रुपये पर लिस्ट हुआ। एनएसई पर यह 872 रुपये पर लिस्ट हुआ। इश्यू प्राइस से करीब 8 फीसदी कम भाव पर लिस्टिंग ने इनवेस्टर्स को निराश किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही यह शेयर दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों में 900 रुपये के ऊपर पहुंच गया। करीब 10:10 बजे दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों पर इस शेयर का भाव करीब 900 रुपये चल रहा था। एलआईसी के शेयरों की लिस्टिंग पर सबकी नजर लगी हुई थी।

                                          यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ था, इसलिए बहुत ज्यादा चर्चा में था। ग्रे मार्केट में एलआईसी के शेयर में डिस्काउंट पर ट्रेडिंग हो रही थी। इससे इनवेस्टर्स को इसकी कमजोर लिस्टिंग की चिंता सता रही थी। आखिरकार यह इश्यू प्राइस से कम पर लिस्ट हुआ। ग्रे मार्केट में इस शेयर के प्राइस ट्रेंड को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने भी इसकी कमजोर लिस्टिंग की उम्मीद जताई थी।

                                            MAY 17, 2022 / 9:52 AM IST

                                            Rupee Open: डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज रिकॉर्ड निचले स्तर को छुता नजर आया। इंट्राडे में 1 डॉलर का भाव 77.77 के स्तर पर पहुंचा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे कमजोर होकर 77.45 के मुकाबले 77.69 के स्तर पर खुला है। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर फॉरेक्स मार्केट (विदेशी मुद्रा बाजार) सोमवार को बंद थे।शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.45 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर नजर डालें तो रुपया 53 पैसे कमजोर होकर 77.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 6 मई को रुपया 76.91 के स्तर पर बंद हुआ था।विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते भी रुपये में कमजोरी आ रही है। अक्टूबर 2021 से एफआईआई भारत में लगातार 8वें महीने नेट सेलर रहे है। अप्रैल महीने में एफआईआई ने 22.31 अरब डॉलर की बिकवाली की है । मई महीने में अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 32,701.03 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 26,735.36 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

                                              MAY 17, 2022 / 9:31 AM IST

                                              फोकस में SJVN

                                              Nepal Electricity Authority का साथ JV किया है। JV की तहत नेपाल में 490 MW का पावर प्रोजेक्ट लगाएगी। पावर प्रोजेक्ट पर करीब 4900 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
                                              ज्वाइ्ंट वेंचर में SJVN का Majority स्टेक होगा।

                                                MAY 17, 2022 / 9:20 AM IST

                                                Market Opens: 17 मई के कारोबार में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी 15900 के ऊपरी स्तर पर खुला है। 09:16 बजे के आसपास सेंसेक्स 262.08अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 53235.92 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 87.20 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 15929.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                  MAY 17, 2022 / 9:08 AM IST

                                                  Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल मिली-जुली नजर आ रही है। 09:03 बजे के आसपास सेंसेक्स 340.58 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 53314.42 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 15822.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                    MAY 17, 2022 / 8:52 AM IST

                                                    Petrol Diesel Price: देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.67 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।कोलकाता में पेट्रोल के दाम 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं।

                                                      MAY 17, 2022 / 8:48 AM IST

                                                      eMudhra IPO के लिए 243-256 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय

                                                      eMudhra IPO : डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट प्रोवाइडर ईमुद्रा लि. ने अपने 413 करोड़ रुपये के IPO के लिए 243-256 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 20 मई को खुलेगा और 24 मई को बंद हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक, एंकर इनवेस्टर्स की बिडिंग के लिए इश्यू 19 मई को खुलेगा। इस इश्यू के तहत 161 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा, प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 98.35 लाख शेयरों की बिक्री कर सकेंगे।

                                                        MAY 17, 2022 / 8:41 AM IST

                                                        LIC IPO: आज शेयरों की लिस्टिंग डिस्काउंट पर हो सकती है, जानिए आपको क्या करना चाहिए?

                                                        LIC के शेयर आज डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। यह इश्यू करीब तीन गुना लिस्ट हुआ था। सरकार ने इनवेस्टर्स को 949 रुपये के प्राइस पर शेयर अलॉट किए हैं। एलआईसी ने रिटेल इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 45 रुपये का डिस्काउंट दिया था। पॉलिसीहोल्डर्स को 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया गया था। डिस्काउंट के बाद पॉलिसीहोल्डर्स को कंपनी ने प्रति शेयर 889 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए, जबकि रिटेल इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 904 रुपये पर। ग्रे मार्केट में एलआईसी के शेयर में डिस्काउंट पर ट्रेडिंग हो रही है। 16 मई को ग्रे मार्केट में इस शेयर पर प्रति शेयर 16 रुपये डिस्काउंट चल रहा था। ग्रे मार्केट में एलआईसी के शेयर पर स्टॉक मार्केट में आई हालिया कमजोरी का असर पड़ा है। फॉरेन फंडों की बिकवाली, रुपया में कमजोरी और यूक्रेन क्राइसिस ने स्टॉक मार्केट में दबाव बढ़ा दिया है।

                                                          MAY 17, 2022 / 8:29 AM IST

                                                          26% बढ़ सकता है BHARTI AIRTEL का मुनाफा

                                                          आज भारती एयरटेल के Q4 नतीजे आएंगे । कंपनी का मुनाफा 26% से ज्यादा बढ़ सकता है। ARPU में करीब 10% का उछाल संभव है। वहीं DLF और IOC के नतीजों पर भी नजर रहेगी।

                                                            MAY 17, 2022 / 8:22 AM IST

                                                            MCX का मुनाफा 65% बढ़ा

                                                            चौथी तिमाही में MCX ने अच्छे नतीजे पेश किए है। मुनाफा 65% बढ़कर 57 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। रेवेन्यू में 19% की बढ़त रही है। बुलियन फ्यूचर्स और एनर्जी ऑप्शंस ट्रेड से ग्रोथ को बूस्ट मिला है।

                                                              MAY 17, 2022 / 8:19 AM IST

                                                              क्रूड में तेजी, ब्रेंट $114/bbl के पार

                                                              चीन में डिमांड बढ़ने की संभावना से कच्चे तेल में तेजी जारी है। ब्रेंट 114 डॉलर के पार निकला है। ONGC, Oil India, HOEC जैसी एक्सप्लोरेशन कंपनियों पर नजर रखें।

                                                                MAY 17, 2022 / 8:18 AM IST

                                                                ग्लोबल मार्केट संकेत मिलेजुले

                                                                ग्लोबल मार्केट संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया की MIXED शुरुआत हुई है। SGX NIFTY और DOW FUTURES में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। DOW कल बढ़त पर बंद हुआ था लेकिन NASDAQ में करीब सवा परसेंट की गिरावट दिखी थी।

                                                                  MAY 17, 2022 / 8:18 AM IST

                                                                  Share Market Live Update-सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।