स्टॉक मार्केट में दिवाली के 3 दिन बाद आतिशबाजी दिख सकती है। 23 अक्टूबर को शेयर बाजार खुलने पर निफ्टी 50 और सेंसेक्स ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बना सकते हैं। इसकी वजह गिफ्टी निफ्टी से मिलने वाले संकेत हैं। 22 अक्टूबर को दिन में 3:40 बजे गिफ्ट निफ्टी 373 प्वाइंट्स यानी 1.44 फीसदी उछाल के साथ 26,290 प्वाइंट्स पर था। गिफ्ट निफ्टी को इंडियन स्टॉक मार्केट्स के लिए एक अहम संकेत माना जाता है।
