Get App

शेयर बाजार में तेजी मौका है या धोखा? जानिए क्या कहते हैं स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स

यह दूसरा हफ्ता है जब शेयर बाजारों में लगातर तेजी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते प्रमुख सूचकांकों में करीब 6 फीसदी तेजी आई थी। इस हफ्ते भी बाजार करीब 1 फीसदी चढ़ा है। इससे निवेशकों की चिंता कम हुई है। हालांकि, बाजार के लिए मुश्किल अभी खत्म नहीं हुई है

Market Deskअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 11:48 AM
शेयर बाजार में तेजी मौका है या धोखा? जानिए क्या कहते हैं स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स
चौथी तिमाही के नतीजों का भी असर शेयर बाजार पर पड़ेगा।

शेयर बाजार में अप्रैल में अच्छी रिकवरी दिखी है। यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब बाजार में तेजी दिखी। इससे निवेशक खुश हैं। लेकिन, उनके मन में एक सवाल भी चल रहा है। क्या यह रैली टिकाऊ है या कोई बड़ा रिस्क आने वाला है? सीएनबीसी-आवाज के "आवाज़ अड्डा" में लक्ष्मण राय ने इसी मसले पर बाजार के दिग्गजों से व्यापक चर्चा की।

ट्रंप और युद्ध विराम का 'साइकोलॉजिकल' असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख और ईरान के साथ युद्ध की आशंकाएं कम होने की खबरों ने बाजार को बूस्ट दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इक्विटी मार्केट हमेशा भविष्य को लेकर आशावादी (Optimistic) होता है। बाजार ने यह मान लिया है कि सीजफायर अब स्थायी हो जाएगा, जिससे क्रूड की कीमतें स्थिर होंगी और भारत जैसी अर्थव्यवस्थाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

अलनीनो बाजार के लिए पैदा कर सकता है मुसीबत

बाजार की तेजी के बीच एक चिंताजनक खबर 'अलनीनो' (El Nino) के प्रभाव को लेकर है। यदि मानसून सामान्य से कम रहता है, तो ग्रामीण इलाकों में कंजम्पशन (Demand) घट सकती है। निवेशकों को मानसून के अपडेट्स और रूरल डिमांड पर कड़ी नजर रखनी होगी क्योंकि यह भारतीय अर्थव्यवस्था का बड़ा ग्रोथ ड्राइवर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें