Get App

Hormuz की भंवर से संभला Sensex, इन 4 वजहों से Nifty पहुंचा 24300 के पार

Share Market Rally: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझान और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती तल्खी के बावजूद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 24 अगस्त को मार्केट में रौनक दिखी। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 248 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी उछलकर 24300 के पार पहुंच गया। जानिए मार्केट में इस रौनक की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 10:19 AM
Hormuz की भंवर से संभला Sensex, इन 4 वजहों से Nifty पहुंचा 24300 के पार
एक कारोबारी दिन पहले 21 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 3.11 प्वाइंट्स यानी 0.00% की बढ़त के साथ 77,540.83 और निफ्टी 20.15 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 24,252.00 पर बंद हुआ था। आज ये ग्रीन खुले।

Share Market Rally: DII (डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) की लगातार नवें दिन खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी ने आज मार्केट को संभाल लिया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 उछल पड़े। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 249 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24300 के पार पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी में भी मार्केट संभल गए। ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में अच्छी रौनक दिख रही है और स्मॉलकैप स्पेस में कुछ अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में फिलहाल करीब आधे फीसदी की बढ़त है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:11 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 84.49 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 77,625.32 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 20.95 प्वाइंट्स यानी 0.09% की तेजी के साथ 24,272.95 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 248.57 प्वाइंट्स उछलकर 77,789.40 और निफ्टी भी 61.00 प्वाइंट्स चढ़कर 24,313.00 तक पहुंच गया था।

Share Market Rally: ये है वजह

कच्चे तेल की नरमी

ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है कि अगर आर्थिक किलेबंदी जारी रहती है तो होर्मुज से कच्चे तेल की एक भी बूंद निकलने नहीं देंगे। इसने पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ा दिया। हालांकि इसके बावजूद कच्चा तेल नरम पड़ा और टूटकर प्रति बैरल $91 के नीचे आ गया। इससे मार्केट को सपोर्ट मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें