Get App

Share Market Rally: रक्षाबंधन को 358 प्वाइंट्स चढ़ा Sensex, इन 3 वजहों से Nifty भी मजबूत

Share Market Rally: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज रक्षाबंधन के दिन इक्विटी मार्केट में खरीदारी का रुझान दिखा। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 358 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी चढ़कर 24150 के पार पहुंच गया। जानिए मार्केट में इस रौनक की तीन मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 28, 2026 पर 4:08 PM
Share Market Rally: रक्षाबंधन को 358 प्वाइंट्स चढ़ा Sensex, इन 3 वजहों से Nifty भी मजबूत
एक कारोबारी दिन पहले 27 अगस्त को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 539.35 प्वाइंट्स यानी 0.70% की गिरावट के साथ 76,933.59 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 116.90 प्वाइंट्स यानी 0.48% की फिसलन के साथ 24,090.85 पर बंद हुआ था।

Share Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक और आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी पर आज मार्केट में रौनक दिखी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स इंट्रा-डे में 424 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा तो निफ्टी भी उछलकर 24200 के एकदम करीब पहुंच गया। लगातार दो कारोबारी दिनों तक इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद होने के बाद आज सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सेंसेक्स (Sensex) 330.92 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 77,264.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 84.80 प्वाइंट्स यानी 0.35% की मजबूती के साथ 24,175.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 424.38 प्वाइंट्स चढ़कर 77,986.84 और निफ्टी भी 97.45 प्वाइंट्स उछलकर 24,188.30 तक पहुंचा था।

Share Market Rally: ये है वजह

IT Sector से मजबूत सपोर्ट

सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर से शानदार सपोर्ट मिला और इसका निफ्टी इंडेक्स 3.51% मजबूत हुआ। मेटल और फार्मा सेक्टर से इसे सपोर्ट मिला जिनके निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी की तेजी आई तो दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी आधे फीसदी कमजोर हुआ। इसके अलावा हैवीवेट प्राइवेट बैंकिंग शेयरों का निफ्टी इंडेक्स और निफ्टी ऑटो भी लाल बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें