Sensex में 700 अंकों का उछाल, Nifty भी 23850 के पार बंद, Realty Sector के दम पर बरसे ₹9 लाख करोड़

Sensex-Nifty closes green: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में शानदार बढ़त रही और ये करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुए। रियल्टी सेक्टर समेत कई सेक्टर ने आज ऐसा तगड़ा जोश दिखाया कि एक अहम एक सेक्टर का दबाव फीका पड़ गया और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹9 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 4:07 PM
Sensex-Nifty closes green: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए।

Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर कच्चा तेल धड़ाम हुआ और दुनिया भर के मार्केट में बहार छा गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ खुले। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते इनमें थोड़ी नरमी भी आई लेकिन दिन के आखिरी तक ये अच्छी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी ऐसा ही रुझान देखने को मिला लेकिन दिन के आखिरी में निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 1-1% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज फार्मा सेक्टर शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट से आगे बढ़ा और निफ्टी फार्मा आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स ढाई-ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुए तो निफ्टी मेटल करीब 2% और निफ्टी रियल्टी 4% से अधिक मजबूत हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक में भी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही। इन सबके बीच ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹9 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ₹9 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

आज सेंसेक्स (Sensex) 736.38 प्वाइंट्स यानी 0.97% के उछाल के साथ 76,264.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 231.00 प्वाइंट्स यानी 0.98% की बढ़त के साथ 23,853.90 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1293.12 प्वाइंट्स उछलकर 76,821.07 तक पहुंच गया था जिससे यह 680.63 प्वाइंट्स फिसलकर 76,140.44 और निफ्टी भी 388.50 प्वाइंट्स चढ़कर 24,011.40 तक पहुंचा था जिससे यह 193.60 प्वाइंट्स टूटकर 23,817.80 तक आ गया।


₹9 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,61,45,088.728 करोड़ था। आज यानी 15 जून 2026 को यह उछलकर ₹4,70,44,852.54 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹8,99,763.812 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 22 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 22 स्टॉक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट, इंडिगो और बजाज फिनसर्व में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 10

162 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4615 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3086 शेयर मजबूत हुए तो 1323 में गिरावट रही जबकि 206 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 63 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 7 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 10

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।