Share Market Rally: Metal सेक्टर का दबाव नाकाम, 24000 पर फिर Nifty, पांच वजहों से Sensex में 500 अंकों का उछाल

Share Market Rally: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू मार्केट सुस्त चाल से ऊपर बढ़ा और इंट्रा-डे में आधे फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मेटल सेक्टर के साथ मिलकर फार्मा और पीएसयू बैंक ने मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन दो सेक्टर ने मिलकर मार्केट को ऊपर खींच लिया। जानिए मार्केट में आज के रौनक की पांच मुख्य वजह

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 4:13 PM
एक कारोबारी दिन पहले 15 जून को सेंसेक्स (Sensex) 736.38 प्वाइंट्स यानी 0.97% के उछाल के साथ 76,264.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 231.00 प्वाइंट्स यानी 0.98% की बढ़त के साथ 23,853.90 पर बंद हुआ था। आज भी ये बढ़त के साथ खुले।

Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर कच्चा तेल और नरम पड़ा तो मार्केट में और रौनक छाई। ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल टूटकर $83 के नीचे आ गया और एशियाई बाजारों में रौनक छा गई। घरेलू मार्केट में भी शुरुआती कारोबार में इक्विटी मार्केट इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी शुरुआती बढ़त को आगे बढ़ाते हुए 24 हजार के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से थोड़ी ही कम बढ़त के साथ बंद हुए।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 544.15 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 76,808.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 135.25 प्वाइंट्स यानी 0.57% की बढ़त के साथ 23,989.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 582.41 प्वाइंट्स उछलकर 76,846.74 और निफ्टी 148.70 प्वाइंट्स चढ़कर 24,002.60 तक पहुंच गया।

Stock Market Rally: ये है वजह

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता


अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने को लेकर समझौते पर आज भी मार्केट में रौनक दिखी। इस समझौते पर शुक्रवार 19 जून को जिनेवा में साइन होना है।

कच्चे तेल में नरमी

होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद ने सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों की आशंका हल्की की तो कच्चा तेल आज भी नरम पड़ा। प्रति बैरल क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2% टूटकर $82 के नीचे आ गया।

Metals की गिरावट को संभाल लिया FMCG और IT सेक्टर ने

सेक्टरवाइज मेटल सेक्टर ने दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसमें ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक ने भी साथ दिया लेकिन नाकाम रहे। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट रही तो फार्मा, ऑटो और पीएसयू बैंक में आधे फीसदी से कम गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ रियल्टी सेक्टर का जोश हाई रहा और इसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक उछल पड़ा। निफ्टी आईटी में डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी एफएमसीजी में भी 1% से अधिक तेजी आई। प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से थोड़ी ही कम की मजबूती आई।

India VIX में नरमी

मार्केट की घबराहट को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया वीआईएक्स नरम पड़ा तो मार्केट को सपोर्ट मिला। आज यह 6.89% की गिरावट के साथ 13.36 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी का बढ़ना और नीचे आने का मतलब होता है वोलैटिलिटी का कम होना।

एशियाई बाजारों में रौनक

दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2% की बढ़त आई तो सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स और ताइवान के ताइवान वेटेड में आधे-आधे फीसदी से अधिक की तेजी रही। वहीं जापान के निक्केई 225 में भी 1% से अधिक की बढ़त तो आई लेकिन यह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ तो चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त गंवा्ते हुए हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।