Get App

प्राइवेट बैंकों के दम पर Sensex में 700 प्वाइंट्स की रिकवरी, 4 वजहों से Nifty फिर 23300 के करीब

Share Market Recovery: शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड से ग्रीन हो गए। प्राइवेट बैंकों ने मार्केट को ऐसा सपोर्ट दिया कि आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर का दबाव फेल हो गया। एक और सेक्टर ने भी मार्केट की मदद की। जानिए मार्केट में रिकवरी की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 12:11 PM
प्राइवेट बैंकों के दम पर Sensex में 700 प्वाइंट्स की रिकवरी, 4 वजहों से Nifty फिर 23300 के करीब
शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन हो गए।

Share Market Recovers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए और करीब आधे फीसदी फिसल गए। हालांकि फिर निचले स्तर पर ये संभले और ये ग्रीन भी हो गए। सेंसेक्स इंट्रा-डे के निचले स्तर से 700 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी भी 23100 के नीचे तक आ गया था जिससे रिकवर होकर यह 23250 के पार पहुंच गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर अभी भी निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 दबाव में हैं।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 12:06 PM पर सेंसेक्स (Sensex) 266.50 प्वाइंट्स यानी 0.36% की बढ़त के साथ 74,249.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 65.90 प्वाइंट्स यानी 0.28% की तेजी के साथ 23,280.85 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 464.43 प्वाइंट्स फिसलकर 73,518.75 तक आ गया था जिससे यह 761.98 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 74,280.73 तक पहुंचा तो निफ्टी भी 142.90 प्वाइंट्स गिरकर 23,072.05 तक आ गया था जिससे यह 219.65 प्वाइंट्स चढ़कर 23,291.70 तक पहुंच गया।

Why Share Market Rally: ये है वजह

फार्मा और प्राइवेट बैंक ने मार्केट को खींच लिया ऊपर

शुरुआती कारोबार में आज निफ्टी फार्मा आधा फीसदी मजबूत था और धीरे-धीरे इसकी बढ़त 1% के करीब पहुंच गई तो प्राइवेट बैंकों ने जोरदार वापसी की और इसका निफ्टी इंडेक्स लाल से रिकवर करते हुए 1% से अधिक मजबूत हो गया। निफ्टी मेटल भी लाल से हरा हो गया और अब इसमें आधे फीसदी से अधिक बढ़त है। हालांकि निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी अभी भी 1-1% से अधिक कमजोर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें