ग्लोबल मार्केट से आज अच्छे संकेत मिल रह हैं। एशियाई बाजारों में चौतरफा हरियाली देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 125 प्वाइंट ऊपर, US FUTURES का भी जोश हाई, कल अमेरिकी बाजारों में दिखी थी शानदार तेजी, Bank of America के अनुमान से अच्छे नतीजे और ब्रिटेन में टैक्स प्रस्ताव वापस लिए जाने से US मार्केट झूम गए हैं।
कल के कारोबार की बात करें तो अच्छे ग्लोबल संकेतों ने कल बाजार सेंटीमेंट को बूस्ट दिया। कल की तेजी में बैंकिंग और फाइनेंशियल्स, ऑटो और चुनिंदा आईटी शेयरों ने बाजार की तेजी में लीडरशिप दिखाई। सेंसेक्स कल 491 अंकों की बढ़त के साथ 58411 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 126 अंकों की तेजी लेकर 17312 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के लिए आज पहला सपोर्ट 17164 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17016 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17394 फिर 17476 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39386 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38853 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40214 फिर 40509 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी पर आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17484-17505 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस पर 17533-17557/581 पर है। इसके लिए पहला बेस 17351-17305 पर और दूसरा
बड़ा बेस 17241-17210 पर है। कल 17341 पर पोजिशनल लॉन्ग का टार्गेट हासिल हो गया। 17500 की कॉल होल्ड रखें। 17484-505 के रेजिस्टेंस से थोड़ी दूरी पर नई खरीदारी करें। नई खरीदारी करते समय रिस्क-रिवॉर्ड देख लें। पहले बेस के ऊपर गिरावट में खरीदारी करें। FIIs ने पुट में बिकवाली की है, बेस बनने के संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी 17505 के ऊपर बंद हुआ तो 17660 संभव है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 40345-40510 पर बड़ा रजिस्टेंस 40640-40788/40910 पर है। इसका पहला बेस 39730-39510 पर और बड़ा बेस 39460-39290 पर है। बैंक निफ्टी में कल 39840 का टार्गेट हासिल हुआ। लॉन्ग रहें और गिरावट पर भी खरीदारी करें। 39800-500 पर बड़ी पुट राइटिंग नजर आई है। 40000 के ऊपर 40500 का ऑप्शन रेजिस्टेंस जोन है। 40500 के OI में 22 लाख कॉल्स हैं। 40500 के ऊपर 40700-900 के जोन में टेक्निकल रेजिस्टेंस है। गैप-अप की स्थिति में पहले के ट्रेड में SL ट्रेल करके 40000 पर लाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।