अमेरिका में ब्याज दरें जनवरी 2008 के बाद के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। फेडरल रिजर्व ने लगातार चौथी बार अपनी नीति दर में 0.75 फीसदी की बढ़त की है। नई दरें 4 फीसदी हो गी हैं। फेड ने अपने आक्रामक रुख में भी नरमी के कोई संकेत नहीं दिए हैं। अमेरिकी फेड के आगे भी ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी करने की आशंका से ग्लोबल बाजारों का मूड बिगड़ गया है। डाओ जोंस कल 500 अंको से ज्यादा फिसल गया था। सुबह एशिया में तेज गिरावट देखने को मिली है। SGX निफ्टी भी करीब 150 अंक नीचे है। फेड के बाद बाजार की नजर अब RBI की बैठक पर है। आज आरबीआई MPC की एडीशनल मीटिंग होगी। इसमें महंगाई पर सरकार को जवाब देने पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में आज निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए कौन से स्तर अहम होंगे और इनमें कमाई की रणनीति क्या हो? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
