निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 17171(10DEMA)-17196 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17242-17274 पर है। वहींस निफ्टी के लिए पहला बेस 17056-16983 पर और दूसरा बड़ा बेस 16901-16854 पर है। कल 17000 का स्तर फिर हासिल हुआ। 17000 के स्तर पर पुट राइटिंग दिखी। कल शॉर्ट करने वाले फंसे, बैंक निफ्टी में अच्छी चाल रही। पहला बेस कायम रहने तक शॉर्ट की कोशिश ना करें। कल का HIGH कटे तो पहले बेस पर SL लगाकर लॉन्ग करें। 17171 के बाद 17196 का स्तर अहम है। 17196-200 पार हुआ तो 17242-274 तक स्विंग संभव है। बैंक निफ्टी पर नजर रखें, 38631-509 का बेस अहम है। पहले बेस के नीचे ही शॉर्ट करें, दूसरा बेस टार्गेट होगा।