Share Market Rise: बाजार लगातार तीसरे दिन चढ़ा, सेंसेक्स 655 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹2.43 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Rise: गुरुवार, 2 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,79,25,723.825 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,81,68,778.27 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 9:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक दिन पहले सेंसेक्स 579.48 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 77,502.12 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 3 जुलाई को लगातार तीसरे दिन तेजी है। सेंसेक्स खुलते ही 655 अंक तक चढ़ा। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 78,152.34 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 655 अंक से ज्यादा चढ़कर 78,157.52 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 24,375.65 पर खुला और फिर 200 अंक से ज्यादा उछलकर 24,378.15 के हाई तक गया।

गुरुवार, 2 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,79,25,723.825 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,81,68,778.27 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 2,43,054.445 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

एक दिन पहले क्या रहा था मार्केट का हाल


एक दिन पहले कच्चे तेल के दाम में गिरावट, वैश्विक स्तर पर सकारात्मक घटनाक्रमों और आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीद बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही थी। सेंसेक्स 579.48 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 77,502.12 पर बंद हुआ था। निफ्टी 169.85 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,175.70 पर बंद हुआ था।

रुपये की चाल

रुपये में 3 जुलाई को तेजी है। शुरुआती कारोबार में यह डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 95.17 पर पहुंच गया। एक दिन पहले अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका और 19 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.35 पर बंद हुआ।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।