Get App

Share Market Rise: शेयर बाजार इन 3 कारणों से बना तूफान; सेंसेक्स 750 अंक उछला, निफ्टी 25,400 के पार

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 22 जनवरी को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 750 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी एक बार फिर बढ़कर 25,400 के पार पहुंच गया। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा। ग्लोबल स्तर पर भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव कम होने से बाजार ने राहत की सांस ली

Vikrant singhअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 10:33 AM
Share Market Rise: शेयर बाजार इन 3 कारणों से बना तूफान; सेंसेक्स 750 अंक उछला, निफ्टी 25,400 के पार
Share Market Rise: ट्रंप ने दावोस में मनीकंट्रोल को बताया कि अमेरिका जल्द ही भारत के साथ “एक अच्छा सौदा” करने जा रहा है

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 22 जनवरी को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 750 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी एक बार फिर बढ़कर 25,400 के पार पहुंच गया। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा। ग्लोबल स्तर पर भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव कम होने से बाजार ने राहत की सांस ली और निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली। ट्रंप के नरम रुख से ग्लोबल बाजारों में पॉजिटिव माहौल बना, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

सुबह करीब 9:45 बजे Sensex 773.05 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,682.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 245.35 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,402.85 के ऊपर पहुंच गया था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कई दिन बाद खरीदारी लौटी और दोनों इंडेक्स करब 1.5 फीसदी तक चढ़ गए। अधिकतर सेक्टर्स भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 3 बड़ी खबरें रहीं-

1. ट्रंप का ग्रीनलैंड और यूरोप को लेकर बदला रुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें