Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 2 फरवरी को शुरुआती गिरावट के बाद तेज रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 950 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर एक बार फिर 25,000 के पार पहुंच गया। रविवार 1 फरवरी को बजट के बाद दिखी तेज गिरावट के बाद निवेशक आज बाजार में निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग करते हुए दिखे। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, बजट के लॉन्ग-टर्म संकेत और रुपये की मजबूती से भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ।
