Share Market: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी भी 24650 के पार

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 13 अगस्त को तेजी के साथ कारोबार होते हुआ देखा गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 413.09 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 24,650 के स्तर पर पहुंच गया। महंगाई दर में गिरावट और ट्रंप-पुतिन के बीच इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठक की खबर से बाजार के सेंटीमेंट को मजबूती मिली। ग्लोबल मार्केट से भी संकेत पॉजिटिव रहे

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 3:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Rise: एशियाई बाजारों में बुधवार 13 अगस्त को तेजी का माहौल रहा

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 13 अगस्त को तेजी के साथ कारोबार होते हुआ देखा गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 413.09 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 24,650 के स्तर पर पहुंच गया। महंगाई दर में गिरावट और ट्रंप-पुतिन के बीच इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठक की खबर से बाजार के सेंटीमेंट को मजबूती मिली। ग्लोबल मार्केट से भी संकेत पॉजिटिव रहे।

निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, HDFC लाइफ इंश्योरेंस और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 6% तक की उछाल देखने को मिली। शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे 4 बड़े कारण रहे

1. खुदरा महंगाई में गिरावट

जुलाई में खुदरा महंगाई दर (CPI) घटकर 1.55% पर आ गई, जो इसका पिछले 8 साल का सबसे निचला स्तर है। साथ ही यह जनवरी 2019 के बाद पहली बार RBI के तय दायरे के भी नीचे आया है। इस गिरावट के पीछे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों में नरमी रही। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई।


2. ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में बुधवार को तेजी का माहौल रहा। साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुए।

3. ट्रंप-पुतिन बैठक की उम्मीदें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में एक बैठक होने वाली है। इस बैठक में रूस-यूक्रेन जंग को रोकने पर चर्चा होगी। अगर रूस जंग को रोकने पर सहमति जताता है, तो फिर अमेरिका उस पर लगाए प्रतिबंधों में ढील दे सकता है। साथ ही भारत पर लगाए गए 25% के अतिरिक्त टैरिफ को भी हटाया जा सकता है।

4. फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में कटौती की उम्मीद

अमेरिका में जुलाई महीने के दौरान महंगाई मंथली आधार पर 0.2% बढ़ी, जो अर्थशास्त्रियों के अनुमानों के मुताबिक रही। महंगाई दर में नरमी से सितंबर महीने के दौरान होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ी है। इससे ग्लोबल मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

टेक्निकल एक्सपर्ट्स का क्या है कहना?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट्स आनंद जेम्स का कहना है कि अगर निफ्टी 24,450 से नीचे नहीं जाता तो इसके 200-दिनों के SMA तक गिरने का खतरा कम है, जो 24,049 के स्तर पर है। वहीं, इंडेक्स के 24,560 के पार जाने के बाद 25,000 के स्तर की ओर रुख संभव है।

यह भी पढ़ें- 50% तक चढ़ सकता है यह सरकारी डिफेंस शेयर, तिमाही नतीजे शानदार, ब्रोकरेज ने बढ़ाई रेटिंग

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।