Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 22 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी एक बार फिर 26,150 के पार पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की वापसी और ग्लोबल मार्केट्स से मिले मजबूत संकेतों से शेयर मार्केट के सेंटीमेंट को मजबूत मिली। इसके अलावा अमेरिका में ब्याद दरें घटने की उम्मीद से भी निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ। लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 प्रतिशत तक उछल गए। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंफोसिस और विप्रो जैसे शेयर 4 प्रतिशत तक उछल गए।
