सरकार ने ट्रेडर्स को तगड़ा झटका देते हुए फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेड पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 25 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने फाइनेंस बिल 2023 में संशोधन कर दिया है। इस बदलाव के तहत ऑप्शंस की बिक्री पर जहां पहले 1 करोड़ रुपए के टर्नओवर 1700 रुपए का टैक्स लगता था। वहीं अब इस रकम पर 2100 रुपए का STT चुकाना होगा। वहीं फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स की बिक्री पर जहां 1 करोड़ रुपए के टर्नओवर पर 1000 रुपए का STT लगता था। वहीं अब STT 25 फीसदी बढ़कर 1250 रुपए हो गई है।
