Share Market: आईटी शेयरों में तेजी से निवेशकों की चांदी, एक दिन में ₹2.2 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 234 अंक की तेजी रही। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,300 के पार बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.73% और 0.41% बढ़कर बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति करीब 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड May 22, 2023 पर 9:09 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 278.79 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार 22 मई को तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 234 अंक की उछाल रही। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,300 के पार बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.73% और 0.41% बढ़कर बंद हुए। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी आईटी, टेक, सर्विसेज, फार्मा, यूटिलिटी और कमोडिटी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग और टेलीकॉम शेयरों में थोड़ी कमजोरी रही। इस सबसे बीच शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति करीब 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 234 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 61,963.68 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 111 अंक या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 18,314.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को 2.20 लाख करोड़ का फायदा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 मई को बढ़कर 278.79 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 18 मई को 276.59 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.20 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक 3.03 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद विप्रो (Wipro), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचसीएल टेक (HCL Tech) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.91% से लेकर 2.50% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- VRL Logistics के शेयरों में 6% की तेजी, मार्च तिमाही में 244% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में सबसे अधिक 1.01% की गिरावट रही। इसके बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों के सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 0.43% से लेकर 0.76% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,914 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,788 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,771 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,845 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 172 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।