Credit Cards

Stock Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹2.68 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का

Share Market Close: शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 400 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 16,945 के स्तर पर आ गया। ब्बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब 1.30% टूटकर बंद हुए। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इस चौतरफा गिरावट के चलते निवेशकों को आज करीब 2.68 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 10:09 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 254.44 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 24 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 400 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 16,945 के स्तर पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब 1.30% टूटकर बंद हुए। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, मेटल, ऑयल एंड गैस, टेलीकम्युनिकेशंस, फार्मा, कमोडिटी और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में देखने को मिली। इस चौतरफा गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 2.68 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 398.18 अंक या 0.69% की गिरावट के साथ 57,527.10 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 131.85 अंक या 0.77% टूटकर 16,945.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के एक दिन में 2.68 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 मार्च को घटकर 254.44 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 23 मार्च को 257.12 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.68 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.68 लाख करोड़ की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 0.52 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद इसके बाद इंफोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), पावर ग्रिड (Power Grid) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.06% से लेकर 0.26% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में सबसे अधिक 3.85% की गिरावट रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा स्टील (Tata Steel), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.51% से लेकर 3.24% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,453 शेयरों में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,630 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,037 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,453 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 140 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।