Credit Cards

Share Markets: सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड, निवेशकों की एक दिन में ₹2 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 16 जून को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 466 अंकों की उछाल के साथ 63,384.58 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,800 के स्तर के पार बंद हुए। यह सेंसेक्स और निफ्टी का 1 दिसंबर 2022 के बाद का अबतक का रिकॉर्ड स्तर है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 292.73 लाख करोड़ रुपये हो गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 16 जून को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 466 अंकों की उछाल के साथ 63,384.58 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,800 के स्तर के पार बंद हुए। यह सेंसेक्स और निफ्टी का 1 दिसंबर 2022 के बाद का अबतक का रिकॉर्ड स्तर है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल और कैपिटल गुड्स शेयरों में देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर आईटी और रियल्टी शेयरों में कमजोरी का रुख रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज तेजी देखी गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.71% और 0.76% की बढ़त के साथ बंद हुए।

    कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 466.95 अंक या 0.74 फीसदी बढ़कर 63,384.58 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 137.90 अंक या 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 18,826 के स्तर पर बंद हुआ।

    निवेशकों ने 2 लाख करोड़ कमाए

    बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 जून को बढ़कर 292.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 15 जून को 290.71 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.02 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.02 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


    सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

    सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में सबसे अधिक 2.24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाइटन (Titan), आईटीसी (ITC), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.30% से लेकर 1.67% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

    यह भी पढ़ें- Kalyan Jewellers के शेयरों में 13% की तेजी क्यों? अब निवेश के लिए क्या हो स्ट्रैटजी, ये है ब्रोकरेज की राय

    सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

    वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक 1.94% की गिरावट रही। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), पावर ग्रिड (Power Grid) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर आज लाल निशान में बंद हुए और इनमें करीब 0.25% से लेकर 1.27% तक की गिरावट देखी गई।

    सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

    sensexstock

    2,121 शेयरों में रही तेजी

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,656 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,121 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,412 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 123 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।