Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 18 सितंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 131 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 25,400 के नीचे बंद हुआ। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बैठक के आने वाले नतीजों से पहले सतर्क दिखे। उम्मीद की जा रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती का ऐलान करेगा। इस बीच निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 3 लाख करोड़ रुपये घट गई। खासतौर से आईटी शेयरों में भारी मुनाफावसूली देखने को मिली। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज को छोड़कर बाकी सभी शेयरों के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। फार्मा, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स भी आधा फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 131.43 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 82,948.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 41 अंक या 0.16 फीसदी लुढ़ककर 25,377.55 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹2.92 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 3.65 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), नेस्ले इंडिया (Nestle India), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 1.54 फीसदी से लेकर 2.11 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 3.49 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक (HCL Tech) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में 1.79 फीसदी से 3.09% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,236 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,070 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,526 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,442 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 102 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 276 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।