Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 8 सितंबर को लगातार छठवें दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 333 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी 19,800 के पार जाकर बंद हुआ। पिछले 6 दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 3 फीसदी की तेजी रही। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की इस दौरान करीब 11 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। सिर्फ आज के कारोबार में निवेशकों की करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ी है। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, ऑयल एंड गैस, पावर और कैपिटल गुड्स शेयरों में देखने को मिली।
कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 333.34 अंक या 0.50 फीसदी बढ़कर 66,598.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 92.90 अंक या 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 19,819.95 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों की संपत्ति 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 2.65% की तेजी रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors) लर्सन एंड टुब्रो (L&T) बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 1.02% से लेकर 2.02% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे अधिक गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक 0.79% की गिरावट रही। इसके बाद आईटीसी (ITC), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 0.46% से लेकर 0.71% तक गिरकर बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,051 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,820 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,051 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,643 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 126 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 326 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 15 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।