Share Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी लगातार 4 दिन से 200 DMA के ऊपर बंद नहीं हो पा रहा है। निफ्टी का 200 DMA आज 23,861 पर है। लेकिन नीचे का लेवल शुक्रवार को काफी ऊपर आया। 23,650-23,700 के मुकाबले 23,800 का निचला स्तर रहा। अगर 200 DMA हासिल हुआ तो 10 और 20 DEMA संभव है। निफ्टी के अहम स्तर 10 DEMA 23,980 पर है जबकि 24,100 पर 20 DEMA है।
अनुज सिंघल ने कहा कि इस हफ्ते भी काफी कम वॉल्यूम में ट्रेडिंग होने की संभावना है। बाजार का असली टेस्ट अगले हफ्ते से शुरू होगा। अगले हफ्ते FII के वॉल्यूम अपने सामान्य स्तर पर आएंगे। अगले हफ्ते से बाजार नतीजों के मौसम की भी तैयारी करेगा। इस हफ्ते भी निफ्टी की रेंज को दोनों तरफ ट्रेड करें। स्विंग ट्रेडर्स 23,640 के SL के साथ लॉन्ग रह सकते हैं।
अनुज सिंघल ने कहा कि खराब पिछली तिमाही के बावजूद इक्विटीज ने अच्छा किया। पूरे साल में निफ्टी 9.6% चला, किसी भी FD रिटर्न से बेहतर रहा। अगर आपने अपने सेक्टर्स सही चुने तो ये साल बढ़िया रहा। बल्कि सबसे खराब सेक्टर में भी फ्लैट रिटर्न रहा। शेयरों का चुनाव भी इस बार काफी अहम रहा। अगले साल बाजार शायद और दायरे में होगा। शेयरों के चुनाव की अहमियत बढ़ेगी
अच्छे रिटर्न देने वाले शेयरों के साथ रहें, नुकसान वालों से निकलें।
अनुज सिंघल ने कहा कि H-1B वीजा के समर्थन में ट्रंप है। अमरीका में H-1B वीजा को लेकर बहस जारी है। ट्रंप ने योग्य प्रोफेशनल्स के विरोध की खबरों को खारिज किया है। ट्रंप ने चुप्पी तोड़ी, कहा प्रोग्राम में विश्वास किया है। मुझे हमेशा से वीजा पसंद रहा है, मैं हमेशा से वीजा के पक्ष में है। मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया, यह एक बेहतरीन प्रोग्राम है। ट्रंप ने मस्क, विवेक रामास्वामी की बातों का भी समर्थन किया। मस्क ने कहा कि US को जीतते रहने के लिए H-1B वीजा जरूरी है। विदेशों से शानदार इंजीनियर्स को आकर्षित करना जरूरी है। इससे पहले चुनावा के दौरान ट्रंप ने H-1B वीजा की आलोचना की थी।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,850-23,925 (200 DMA, शुक्रवार का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,980-24,100 (10 and 20 DEMA) पर है। पहला सपोर्ट 23,700-23,750 (ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,600-23,650 (पिछले हफ्ते का लो) पर है। खरीदारी का जोन 23,700-23,750 पर है इसके लिए 23,640 स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 23,850-23,950 पर है इसके लिए स्टॉपलॉस 24,025 पर लगाए।
अनुज सिंघल ने कहा कि 2 दिन से दिन के निचले स्तरों पर बंद हो रहा है। निफ्टी बैंक पहले घंटे में टॉप बना रहा है और लो पर बंद हो रहा है। पहला रजिस्टेंस 51,600-51,650 (शुक्रवार का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,750-51,850 (10 DEMA)पर है। वहीं पहला सपोर्ट 50,950-51,250 (पिछले हफ्ते का लो) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 50,500-50,800 (ऑप्शन जोन) पर है। रैली में बिकवाली करें और गिरावट में खरीदारी रही। ट्रेड में 100 अंकों का सख्त SL रखें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।