Get App

Share Market Strategy:बाजार का असली टेस्ट अगले हफ्ते से होगा शुरू, अनुज सिंघल से जानिए इंडेक्स के लिए कौन से हैं अहम लेवल

अनुज सिंघल ने कहा कि 2 दिन से दिन के निचले स्तरों पर बंद हो रहा है। निफ्टी बैंक पहले घंटे में टॉप बना रहा है और लो पर बंद हो रहा है। पहला रजिस्टेंस 51,600-51,650 (शुक्रवार का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,750-51,850 (10 DEMA)पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 9:05 AM
Share Market Strategy:बाजार का असली टेस्ट अगले हफ्ते से होगा शुरू, अनुज सिंघल से जानिए इंडेक्स के लिए कौन से हैं अहम लेवल
अनुज सिंघल ने कहा कि H-1B वीजा के समर्थन में ट्रंप है। अमरीका में H-1B वीजा को लेकर बहस जारी है।

Share Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी लगातार 4 दिन से 200 DMA के ऊपर बंद नहीं हो पा रहा है। निफ्टी का 200 DMA आज 23,861 पर है। लेकिन नीचे का लेवल शुक्रवार को काफी ऊपर आया। 23,650-23,700 के मुकाबले 23,800 का निचला स्तर रहा। अगर 200 DMA हासिल हुआ तो 10 और 20 DEMA संभव है। निफ्टी के अहम स्तर 10 DEMA 23,980 पर है जबकि 24,100 पर 20 DEMA है।

अनुज सिंघल ने कहा कि इस हफ्ते भी काफी कम वॉल्यूम में ट्रेडिंग होने की संभावना है। बाजार का असली टेस्ट अगले हफ्ते से शुरू होगा। अगले हफ्ते FII के वॉल्यूम अपने सामान्य स्तर पर आएंगे। अगले हफ्ते से बाजार नतीजों के मौसम की भी तैयारी करेगा। इस हफ्ते भी निफ्टी की रेंज को दोनों तरफ ट्रेड करें। स्विंग ट्रेडर्स 23,640 के SL के साथ लॉन्ग रह सकते हैं।

2024 के आखिरी 2 दिन

अनुज सिंघल ने कहा कि खराब पिछली तिमाही के बावजूद इक्विटीज ने अच्छा किया। पूरे साल में निफ्टी 9.6% चला, किसी भी FD रिटर्न से बेहतर रहा। अगर आपने अपने सेक्टर्स सही चुने तो ये साल बढ़िया रहा। बल्कि सबसे खराब सेक्टर में भी फ्लैट रिटर्न रहा। शेयरों का चुनाव भी इस बार काफी अहम रहा। अगले साल बाजार शायद और दायरे में होगा। शेयरों के चुनाव की अहमियत बढ़ेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें