Get App

Share Market Strategy: नतीजों का मौसम होगा अब बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर, अनुज सिंघल से जाने जनवरी सीरीज में कहां होनी चाहिए आपकी नजर

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पहला रजिस्टेंस 23,850-23,900 (200 DMA, हाल का ऊपरी स्तर) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,100-24,200 (20 DEMA, 20 WEMA) पर ह। पहला सपोर्ट 23,600-23,650 (इस हफ्ते का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,200-23,300 (हाल का निचला स्तर) पर है। निफ्टी एक छोटे बैंड में ट्रेड कर सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 9:00 AM
Share Market Strategy: नतीजों का मौसम होगा अब बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर, अनुज सिंघल से जाने जनवरी सीरीज में कहां होनी चाहिए आपकी नजर
अनुज सिंघल ने कहा कि कल का प्राइस एक्शन बेहद खराब रहा है। आज के लिए रेंज 50,950-51,750 पर है।

Share Market Strategy:vसबसे पहले और अहम 6 जनवरी से FIIs छुट्टी से लौटेंगे। पिछले कुछ दिन FIIs बिकवाली से राहत मिली है। नतीजों का मौसम अब सबसे बड़ा ट्रिगर होगा। बाजारों का डर है एक खराब Q2 के बाद खराब Q3। सबसे अहम होगा ऑटो, FMCG के नतीजे कैसे आते हैं। Q2 में ऑटो, FMCG कंपनियों के नतीजे सबसे खराब रहे थे। इंडसइंड बैंक का MFI पोर्टफोलियो 95% haircut पर बेचना भी बड़ी खबर है। आज की खबर माइक्रो फाइनेंस शेयर और इंडसइंड बैंक में बॉटम बना सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभाल सकते हैं। जनवरी सीरीज का आखिरी हफ्ता बजट और RBI पॉलिसी से ठीक पहले का होगा। 1 फरवरी को बजट आएगा और 7 फरवरी को RBI मॉनेटरी पॉलिसी आएगी।

बाजार: क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का टेक्सचर काफी खराब है। 3 दिन से निफ्टी ठीक 200 DMA से गिर रहा है। निफ्टी में एक आखिरी गिरावट शायद अभी बाकी है। निफ्टी अब 20 DEMA और 20 WEMA के काफी नीचे है। 24,300 के ऊपर जबतक बंद ना हों किसी रैली पर भरोसा नहीं करें। इसका मतलब ये नहीं है कि बाजार में सिर्फ शॉर्ट ट्रेड हैं। अगले कुछ दिन बाजार आपको दोनों तरफ के मौके देगा । बाजार का टेक्सचर का असली टेस्ट 6 जनवरी के बाद होगा। तकतक निफ्टी को स्मार्ट तरीके से दोनों तरफ ट्रेड करें। चुनिंदा शेयरों पर फोकस की रणनीति फिर भी काम कर सकती है।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें