Share Market Strategy: बाजार में अगले कुछ दिन हो सकती है बड़ी वौलेटिलिटी, अनुज सिंघल से जानिए इंडेक्स में आज कौन सी रणनीति आएगी काम

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अगले कुछ दिन बड़ी volatility हो सकती है। अगले कुछ दिन अपने वॉल्यूम कम रखिए लेकिन एक राहत ये होगी कि बड़ा seller छुट्टी पर है। अगल कल का निचला स्तर यानि 23,647 बचा तो एक रैली भी हो सकती है। एक बार के लिए रैली शायद कुछ अहम स्तर भी टेस्ट करे

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,647 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,560 (ऑप्शन जोन) पर है।

Share Market Strategy: बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल FIIs के वॉल्यूम शुक्रवार के मुकाबले 75% कम है। कल FIIs का कुल वॉल्यूम 17,500 करोड़ रहा । शुक्रवार को FIIs का 64,000 Cr वॉल्यूम रहा था। शायद कल बाजार नहीं गिरने का यही कारण रहा । खास तौर पर बैंक निफ्टी ने कल अच्छी रैली दिखाई। काफी दिनों बाद HDFC बैंक दिन के हाई के करीब बंद हुआ। कल क्रिसमस की छुट्टी है और गुरुवार को बॉक्सिंग डे है। काफी ग्लोबल बाजार बॉक्सिंग डे पर भी बंद होंगे। लेकिन ध्यान रखिए गुरुवार को मंथली एक्सपायरी भी है। अब से लेकर 3 जनवरी तक बाजार में वॉल्यूम कम रहेंगे। इस दौरान किसी भी रैली को एक नए ट्रेंड की शुरुआत नहीं समझें। अब बाजार का असली संतुलन 6 जनवरी से मिलेगा।

निफ्टी: अब यहां से क्या हो सकता है?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अगले कुछ दिन बड़ी volatility हो सकती है। अगले कुछ दिन अपने वॉल्यूम कम रखिए लेकिन एक राहत ये होगी कि बड़ा seller छुट्टी पर है। अगल कल का निचला स्तर यानि 23,647 बचा तो एक रैली भी हो सकती है। एक बार के लिए रैली शायद कुछ अहम स्तर भी टेस्ट करे। बाजार काफी oversold है और अब बड़ा seller नहीं है। अगले कुछ दिन निफ्टी में एक mean reversion संभव है। निफ्टी का 10 DEMA 24,125 पर है और 20 DEMA 24,225 पर है।


बाजार: तो फिर क्या हो स्ट्रैटेजी?

अनुज सिंघल ने कहा कि अगले कुछ दिन फोकस रखिए 20 DEMA mean reversion पर है। निफ्टी, निफ्टी बैंक और बड़े शेयर शायद 20 DEMA पर दोबारा जाएं। ध्यान रखिए, अनुमान ये है कि FIIs के वॉल्यूम कम रहेंगे। इस ट्रेड के लिए कल का निचला स्तर (23647) बचना जरूरी है। बैंक निफ्टी में 20 DEMA 1000 अंक ऊपर है 52,317 पर है। निफ्टी का 20 DEMA करीब 450-500 अंक ऊपर है 24,225 पर।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,647 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,560 (ऑप्शन जोन) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 23,841 (200 DMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 23,948 (ऑप्शन जोन) पर है। वॉल्यूम कम रखें और किसी भी ट्रेड को लेने से बचें। कल का निचला स्तर बचा तो लॉन्ग भी ले सकते हैं। लॉन्ग सौदों में 23,647 का सख्त SL रखें। 23,841 फेल हुआ तो शॉर्ट ट्रेड ले सकते हैं। शॉर्ट ट्रेड का SL- 23,950 पर है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वहीं अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 51,030 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,800-50,900 (ऑप्शन जोन) पर है। वही पहला रजिस्टेंस 51,400-51,500 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 51,600-51,700 (100 DEMA) पर है। HDFC Bank ने 1800 होल्ड किया तो लॉन्ग सौदा ले सकते हैं। लॉन्ग सौदों में 51,030 का SL रखें। अभी के लिए निफ्टी बैंक में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं लें।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए आज कौन से लेवल हैं अहम, डालिए इनपर एक नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।