Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 7 अप्रैल को दोपहर बाद अचानक खरीदारी लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में आ गए। सेंसेक्स 550 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,100 के पार चला गया। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी अब लगातार चौथे दिन हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.5 प्रतिशत तक ऊपर कारोबार कर रहे थे।
दोपहर 3.15 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 540.35 अंक या 0.73 फीसदी बढ़कर 74,646.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 168.35 अंक या 0.73 चढ़कर 23,136.60 के स्तर पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 4 बड़े कारण-
भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 1 फीसदी तक लुढ़क गया था। वहीं निफ्टी गिरकर 22,700 के पास चला गया था। इसके निचले स्तर पर बाजार में खरीदारी लौटी। सबसे अधिक तेजी आईटी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट से हिंडाल्को और वेदांता के शेयरों में खरीदारी बढ़ी। एक दिन पहले सोमवार 6 अप्रैल को भी बाजार में निचले स्तर पर खरीदारी का यही ट्रेंड देखने को मिला था।
भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले 93 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि पिछले सत्र में यह 93.06 पर बंद हुआ था। ऑफशोर नॉन-डिलिवरेबल फॉरवर्ड (NDF) मार्केट में बैंकों की ओर से अपने आर्बिट्राज पोजीशन को कम करने के चलते यह मजबूती देखने को मिली।
इस बीच, ट्रेडर्स कच्चे तेल की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को होर्मुज समुद्री मार्ग खोलने के लिए 24 घंटे की समयसीमा दी है, जिसके चलते बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
3. आईटी शेयरों में खरीदारी
बेहतर-से-उम्मीद मार्च तिमाही के नतीजों की उम्मीद के बीच आईटी शेयरों में आज लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स कारोबार के दौरान 2.5% तक उछल गया। गुरुवार को टीसीएस के नतीजे के साथ तिमाही नतीजों का सीजन शुरू हो जाएगा।
एमफैसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एलटीआईमाइंडट्री के शेयरों में आज करीब 4% तक की उछाल देखने को मिली। आईटी शेयरों में हुई खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी को रिकवरी में मदद मिली और दोनों इंडेक्स हरे निशान में आ गए।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के नतीजे कल 8 अप्रैल को आएंगे। यह नए वित्त वर्ष 2027 में मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की पहली बैठक है। निवेशक इस बैठक के नतीजों पर नजर रखे हुए हैं। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि आरबीआई रेपो रेट में बदलाव का फैसला नहीं करेंगे। हालांकि वह मौजूद वित्त वर्ष में महंगाई और जीडीपी ग्रोथ को लेकर क्या अनुमान देता है, इस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।
चार्ट्स से क्या मिल रहे संकेत?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स के अनुसार, हालिया तेजी निफ्टी के लिए 24,400 के ऊंचे टारगेट के अनुरूप दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि भले ही इस तेजी के बाद कुछ थकावट देखने को मिल सकती है, लेकिन 22,790 के आसपास आने वाली गिरावट पर खरीदारी का रुझान बन सकता है। जब तक निफ्टी 22,640 के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार का रुख पॉजिटिव माना जा सकता है। वहीं, 23,265 का स्तर शॉर्ट-टर्म में एक अहम सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।