IT Stocks: गिरावट के बाद अब भागने को तैयार हैं ये 5 आईटी शेयर? कोटक सिक्योरिटीज ने लगाया दांव

भारतीय शेयर बाजारों में इस समय भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और महंगाई बढ़ने की चिंता से भारी उथल-पुथल मची हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी 2026 में अब तक 13% से ज्याटा टूट चुके है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में शेयर मार्केट के लंबे समय के आंकड़े क्या कहते हैं, यह समझना बेहद जरूरी हो जाता है

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
Market Correction: शेयर बाजार में एक साल में 10% से 20% तक की गिरावट आना सामान्य बात है

IT Stocks: भारतीय आईटी कंपनियों का मार्च तिमाही में प्रदर्शन कमजोर रह सकता है। हालांकि इस सेक्टर का लॉन्ग-टर्म आउटलुक अभी भी मजबूत बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में ये बातें कहीं। ब्रोकरेज ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता और AI जैसी नई तकनीकों के चलते आईटी कंपनियों की ग्रोथ पर शॉर्ट-टर्म में दबाव बना रह सकता है। हालांकि सालाना आधार पर इन कंपनियों की अर्निंग्स में सुधार देखने को मिल सकता है।

ब्रोकरेज ने इसके पीछे रुपये में आए उतार-चढ़ाव को मुख्य कारण बताया है। ब्रोकरेज ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेज गिरावट से कई IT कंपनियों के मार्जिन और कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

आईटी सेक्टर पर दबाव क्यों?

आईटी सेक्टर पर दबाव के पीछे कई कारण हैं। ग्लोबल स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता के चलते कंपनियां बड़े टेक खर्च को टाल रही हैं, जिससे इन कंपनियों को नए डील्स मिलने में देरी हो रही है। साथ ही, जेनरेटिव AI (GenAI) के बढ़ते इस्तेमाल ने कंपनियों की प्रोडक्टिविटी तो बढ़ाई है, लेकिन इससे प्राइसिंग पावर कम हुई है। एनालिस्ट्स इसे “डिफ्लेशनरी ग्रोथ” कह रहे हैं।


कोटक ने कहा कि इन कारणों से तिमाही आधार पर ग्रोथ कमजोर रहने की उम्मीद है, लेकिन सालाना आधार पर आंकड़े बेहतर दिख सकते हैं।

आईटी सेक्टर को इनसे मिल रहा सपोर्ट?

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 6.5% की गिरावट आई है, जो आईटी कंपनियों के लिए पॉजिटिव है और इससे इनके EBIT मार्जिन बेहतर हो सकते हैं।

इसके अलावा, पिछले दो महीनों में आईटी शेयरों में 19% से 39% तक की गिरावट आ चुकी है, जिससे इनके वैल्यूएशन अब आकर्षक हो गए हैं। हालांकि, डील पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है, लेकिन उनके कन्वर्जन में समय लग रहा है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस बीच कुछ चुनिंदा आईटी स्टॉक्स में निवेश के मौके बन रहे हैं।

कोटक सिक्योरिटीज के 5 पसंदीदा IT स्टॉक्स-

1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

ब्रोकरेज का मानना है कि बड़े आईटी कंपनियों में TCS ग्रोथ के मामले में आगे रह सकता है। कंपनी के मार्जिन स्थिर बने रहने की उम्मीद है और इसका डील पाइपलाइन भी मजबूत है, भले ही इस तिमाही में कोई बड़ा डील न दिखे।

2. इंफोसिस (Infosys)

इंफोसिस के लिए वित्त वर्ष 2027 में 3 से 5% ग्रोथ का अनुमान है। कंपनी के मार्जिन स्थिर रहने की उम्मीद है और बड़े डील्स जीतने की क्षमता इसे मजबूत बनाती है।

3. एचसीएल टेक (HCL Tech)

ब्रोकरेज ने कहा कि एचसीएल टेक के लिए भी FY27 में 3-5% ग्रोथ का अनुमान है। कंपनी के मार्जिन में सुधार और डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो इसे राइवल कंपनियों से बेहतर स्थिति में रखता है।

4. टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)

टेक महिंद्रा को ब्रोकरेज ने टर्नअराउंड और ग्रोथ स्टोरी के रूप में देखा है। बेहतर डील मोमेंटम और ऑपरेशनल सुधार इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

5. कोफोर्ज (Coforge)

मिडकैप आईटी कंपनियों में ब्रोकरेज ने कोफोर्ज के वैल्यूएशन को आकर्षक बताया है। फिलहाल यह शेयर करीब अपने FY28 के अनुमानित अर्निंग्स के 18 गुना पर कारोबार कर रहा और मजबूत डील पाइपलाइन के चलते ब्रोकरेज पसंदीदा स्टॉक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार की गिरावट में न करें ये 5 गलती, निफ्टी के पिछले 26 साल के आंकड़ों से समझें

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।