Share Market: टाटा केमिकल, इंडस टावर, SBI कार्ड्स में बनेगी तेजी, इन शेयरों में भी दिखेगा अच्छा एक्शन

अनुज सिंघल ने कहा कि टाटा संस अभी भी अपर लेयर NBFC के तौर पर क्लासिफाइड हुआ। NBFC के तौर पर डी-रजिस्टर होने की अर्जी पर RBI का विचार जारी है। आरबीआई ने कहा कि टाटा संस की अर्जी पर समीक्षा चल रही है। अगर टाटा संस की अर्जी खारिज हुई तो टाटा संस को IPO लाना होगा

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने इंडस टावर को भी अपने रडार पर रखा है। उनका कहना है कि सीएलएसए स्टॉक पर बुलिश हुआ है।

तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23200 के करीब पहुंचा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में टाटा केमिकल (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि टाटा संस अभी भी अपर लेयर NBFC के तौर पर क्लासिफाइड हुआ। NBFC के तौर पर डी-रजिस्टर होने की अर्जी पर RBI का विचार जारी है। आरबीआई ने कहा कि टाटा संस की अर्जी पर समीक्षा चल रही है। अगर टाटा संस की अर्जी खारिज हुई तो टाटा संस को IPO लाना होगा। टाटा संस में टाटा केमिकल्स की करीब 3% हिस्सेदारी है। पिछले कुछ दिनों से केमिकल शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिला है। इसलिए अनुज सिंघल ने इस स्टॉक को अपने रडार पर रखा है।

फोकस में इंडस टावर (GREEN)


अनुज सिंघल ने इंडस टावर को भी अपने रडार पर रखा है। उनका कहना है कि सीएलएसए स्टॉक पर बुलिश हुआ है। रेटिंग अपग्रेड करके हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म राय दी है और टार्गेट `575 रुपये का दिया है। कंपनी को हाल ही में Vi से `1900 Cr का बकाया मिला। वोडा आइडिया पर कुल बकाया शिखर से 70% से ज्यादा कम हुआ। कम बकाए से 4G/5G नेटवर्क में निवेश को लेकर भरोसा बढ़ा है। 10% EBITDA CAGR संभव, कैश फ्लो मजबूत रहा।

फोकस में SBI कार्ड्स (GREEN)

शेयर पर UBS की अच्छी रिपोर्ट आई है। यूबीएस ने रेटिंग SELL से अपग्रेड करके न्यूट्रल की है। UBS ने टार्गेट 600 से बढ़ाकर 800 किया है। FY26 में क्रेडिट कॉस्ट घटने की उम्मीद है। मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है।

फोकस में हैवेल्स (Neutral)

कंपनी के Q3 नतीजे कमजोर रहे है। निचले स्तरों से रिकवरी दिख सकती है। इसलिए इस स्टॉक में तुरंत शॉर्ट ना करें। शेयर अपने 100 WMA के अहम सपोर्ट के करीब है।

RAMCO CEMENT

रेमको सीमेंट का रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 200 DMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही। कल 100 DMA के स्तर तक पहुंचा। तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा। 10 सत्रों के बाद पहली बार लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला।

CHOLA INVESTMENT

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 100 WMA सपोर्ट से खरीदारी देखने को मिली जबकि 20 WEMA और 50 WMA भी छुआ है। तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

Market Strategy : बाजार का बड़ा ट्रेंड अब भी कुल मिलाकर निगेटिव, 4 बाहुबली नतीजों का रिएक्शन तय करेगा आगे की चाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।