Share Market This Week: शेयर मार्केट 3 जुलाई को जब खुलेगा तो बाजार पर पहला असर ऑटो सेल्स का होगा। इसके साथ ही HDFC-HDFC Bank के विलय का भी शेयर बाजार पर असर नजर आएगा। दोनों बैंकों का विलय 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है। कुल मिलाकर देखें तो इस हफ्ते भी खरीदारी का जोर रहेगा लेकिन इसके साथ ही बिकवाली भी नजर आ सकती है। 3 जुलाई सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार पर इन फैक्टर्स का होगा असर।
अगले हफ्ते जून पॉलिसी मीटिंग का FOMC मिनट्स के साथ अनएंप्लॉयमेंट डेटा और नॉन-फार्मिंग पेरोल के आंकड़े पर दुनिया भर के निवेशकों की नजरें बनी रहेंगी।
फेडरल रिजर्व ने जून में पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। मार्च 2022 से अमेरिकी फेड रिजर्व लगातार पॉलिसी रेट में इजाफा कर रहा था। अमेरिका में अभी पॉलिसी रेट 5.00-5.25 फीसदी पर बना हुआ है। वैसे पॉलिसीमेकर्स का कहना है कि महंगाई के खिलाफ अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। फेड रिजर्व जिरोम पॉवेल ने ऐसे संकेत दिए हैं कि इस साल दो बार रेट बढ़ाया जा सकता है।
अमेरिकी में बेरोजगारी का आंकड़ा मई 2023 में बढ़कर 3.7 फीसदी हो गया था। अक्टूबर 2022 के बाद यह सबसे हाइएस्ट लेवल है। लेकिन लेबर मार्केट अभी भी टाइट बना हुआ है।
S&P ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग PMI के जून के आंकड़े 3 जुलाई को जारी होने वाले हैं। वहीं S&P ग्लोबल सर्विसेज PMI और कंपोजिट PMI के जून के आंकड़े 15 जुलाई को जारी होने वाले हैं।
मई में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ बढ़ी थी।
शेयर बाजार में तेजी की वजह विदेश निवेश में सुधार है। फेड रेट हाइक साइकिल संभवत: अपने पीक पर पहुंच गया है। और 2024 की शुरुआती तिमाही में रेट कट की उम्मीद से भी विदेश निवेशक भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं।
मनीकंट्रोल के डेटा के मुताबिक, मई और जून में 27,000 करोड़ रुपए से ज्यादा विदेशी निवेश हुआ है। जून में डोमेस्टिक निवेशकों ने 4400 करोड़ रुपए का निवेश किया है। जबकि मई में डोमेस्टिक निवेश 3300 करोड़ रुपए का हुआ था।
क्रूड प्राइस मई 2023 से ही 70-80 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। इससे भी शेयर बाजार और इकोनॉमी को सपोर्ट मिल रहा है।
3 जुलाई से 7 जुलाई तक शेयर बाजार में दो IPO आने वाले हैं। इनमें से एक SME सेक्टर का और दूसरा मेनबोर्ड का इश्यू है।
4 जुलाई को Senco Gold का इश्यू खुल रहा है। कंपनी 405 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसका इश्यू प्राइस 301-317 रुपए है और यह 6 जुलाई को बंद हो कहा है।
वहीं SME सेगमेंट में Alphalogic Industries का इश्यू आ रहा है। कंपनी 12.88 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। कंपनी का इश्यू 3 जुलाई को खुलेगा और 6 जुलाई को बंद होगा। इसका इश्यू प्राइस 96 रुपए है।
इसके साथ ही मुंबई की एक कंस्ट्रक्शन एवं डिवेलपमेंट कंपनी PKH Ventures का इश्यू 4 जुलाई को बंद हो रहा है। कंपनी ने 379 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था।
SME सेगमेंट के Global Pet Industries का इश्यू 3 जुलाई को बंद होगा। यह इश्यू 13 करोड़ रुपए का है। IT सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी Synoptics Technologies और Tridhya Tech का इश्यू 5 जुलाई को बंद होगा।
फ्रोजेन बुफैलो मीट एक्सपोर्टर कंपनी HMA Agro Industries की लिस्टिंग 4 जुलाई को BSE-NSE पर होने वाली है। वहीं Veefin Solutions की लिस्टिंग 5 जुलाई को हो रही है। जबकि Essen Speciality Films, Greenchef Appliances, और Magson Retail and Distribution की लिस्टिंग 6 जुलाई को होने वाली है।
इस हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड होने वाली हैं। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन लोगों के पास इन कंपनियों के शेयर हैं उन्हें डिविडेंड मिल सकता है। जिन कंपनियों के एक्स-डिविडेंड की तारीख अगले हफ्ते है उनमें एक्सिस बैंक, ACC, अंबुजा सीमेंट, अदाणी एंटरप्राइज, अशोक लीलैंड, भारत फोर्ज, बायोकॉन, हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, एम्फैसिस, IDBI Bank, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल, L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज और नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल शामिल हैं।