शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रौनक, सेंसेक्स 225 अंक उछला, निवेशकों ने ₹1.18 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 जनवरी को लगातार दूसरे दिन रौनक रही। सेंसेक्स 225 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी बढ़कर 23,200 के पार पहुंच गया। इसके चलके शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 424.41 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 जनवरी को लगातार दूसरे दिन रौनक रही। सेंसेक्स 225 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी बढ़कर 23,200 के पार पहुंच गया। इसके चलके शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान यूटिलिटी, पावर, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर फार्मा, ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 224.45 अंक या 0.29 फीसदी बढ़कर 76,724.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 37.15 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 23,213.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.18 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 15 जनवरी को बढ़कर 424.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 14 जनवरी को 423.23 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें जोमैटो (Zomato) के शेयरों में 4.36 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), पावर ग्रिड (Power Grid), कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर 1.69 फीसदी से लेकर 3.35 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.86 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 0.93 फीसदी से 2.27% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex138

2,150 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,064 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,150 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,806 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 108 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 87 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 100 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex138f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Share Market Rally: लगातार 2 दिनों से क्यों उछल रहा शेयर बाजार? जानें 5 बड़े कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।