Get App

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रौनक, सेंसेक्स 225 अंक उछला, निवेशकों ने ₹1.18 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 जनवरी को लगातार दूसरे दिन रौनक रही। सेंसेक्स 225 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी बढ़कर 23,200 के पार पहुंच गया। इसके चलके शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

Vikrant singhअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 4:10 PM
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रौनक, सेंसेक्स 225 अंक उछला, निवेशकों ने ₹1.18 लाख करोड़ कमाए
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 424.41 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 जनवरी को लगातार दूसरे दिन रौनक रही। सेंसेक्स 225 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी बढ़कर 23,200 के पार पहुंच गया। इसके चलके शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान यूटिलिटी, पावर, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर फार्मा, ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 224.45 अंक या 0.29 फीसदी बढ़कर 76,724.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 37.15 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 23,213.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.18 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 15 जनवरी को बढ़कर 424.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 14 जनवरी को 423.23 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें