Stock Market: शेयर बाजार में 2 दिन बाद लौटी तेजी, निवेशकों को ₹75,000 करोड़ का फायदा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में दो कारोबारी दिनों के बाद मंगलवार 21 नवंबर को तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स 275 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 19,783 पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 75 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और कमोडिटी शेयरों में दिखी

अपडेटेड Nov 21, 2023 पर 3:55 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 328.10 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में दो कारोबारी दिनों के बाद मंगलवार 21 नवंबर को तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स 275 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 19,783 पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 75 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और कमोडिटी शेयरों में दिखी। हालांकि दूसरी ओर ऑयल एंड गैस, एनर्जी और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.14% और 0.20% की बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 275.62 अंक यानी 0.42% बढ़कर 65,930.77 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 89.40 अंक या 0.45% की तेजी के साथ 19,783.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹75,000 करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 नवंबर को बढ़कर 328.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 20 नवंबर को 327.35 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 75,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 75,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

आज सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.76 फीसदी की तेजी रही। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), टाइटन (Titan), सन फार्मा (Sun Pharma) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर करीब 1.24% से लेकर 1.45% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Tata Tech IPO: क्या आपको करना चाहिए इस IPO में निवेश? जानें अलग-अलग एक्सपर्ट्स की राय

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 12 शेयर ही आज लाल निशान में यानी गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) सबसे अधिक 0.66% टूटकर बंद हुआ। वहीं टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर करीब 0.40% से लेकर 0.63% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,024 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,853 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,024 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,692 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 137 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 367 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 28 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।