Stocks to Watch: मंगलवार 17 नवंबर को इन 11 शेयरों पर रहेगी नजर, वेदांता से लेकर BSE तक शामिल
Stocks to Watch: मंगलवार, 17 नवंबर को शेयर बाजार में 11 कंपनियों के शेयरों पर खास नजर रहेगी। किसी को नया ऑर्डर मिला है, तो कोई फंड जुटाने की तैयारी में है। वहीं, कुछ कंपनियों ने कारोबार विस्तार और नई योजनाओं से जुड़ी अहम जानकारी दी है।
ज्वेलरी कंपनी Senco Gold ने धनतेरस और दिवाली के 41 दिनों में ₹2,426 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड रिटेल बिक्री की है।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में मंगलवार, 17 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों के दम पर हलचल दिखा सकते हैं। इनमें रिन्यूएबल एनर्जी, ज्वेलरी और होटल सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने कारोबार, फंड जुटाने और नए प्रोजेक्ट से जुड़ी अहम जानकारी दी है।
Vedanta
मेटल और माइनिंग कंपनी Vedanta ने Videocon Industries के दिवालिया समाधान मामले से खुद को अलग बताया है। Twin Star Technologies ने 2020 में Videocon और उसकी 12 ग्रुप कंपनियों को ₹2,962 करोड़ में खरीदने का प्लान दिया था। जबकि लेनदारों का करीब ₹65,000 करोड़ बकाया था। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और IFCI समेत कुछ कर्जदाताओं ने इस प्लान को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT का फैसला बरकरार रखते हुए नए सिरे से बोली लगाने के लिए मामला कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स को भेज दिया है। फैसले की खबर के बाद Vedanta का शेयर सोमवार को करीब 3% गिर गया था।
Lemon Tree Hotels
होटल कंपनी Lemon Tree Hotels ने पंजाब के बांगा में 42 कमरों वाला Keys Lite होटल खोलने के लिए फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। यह होटल शहीद भगत सिंह नगर जिले में बनेगा। यहां रेस्टोरेंट, बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल के साथ फिटनेस सेंटर भी होगा। कंपनी इस प्रोजेक्ट के जरिए पंजाब में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।
Adani Enterprises
अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises की सब्सिडियरी Adani New Industries की विंड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ने 91.2 मीटर लंबे विंड टर्बाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू किया है। कंपनी के मुताबिक, ये भारत में बने सबसे लंबे ऑनशोर विंड टर्बाइन ब्लेड हैं।
HDFC Life Insurance
इंश्योरेंस कंपनी HDFC Life Insurance ने ₹500 करोड़ तक के सबऑर्डिनेटेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने की मंजूरी दी है। कंपनी 47,500 NCD जारी कर सकती है। हर NCD की फेस वैल्यू ₹1 लाख होगी। यह इश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए लाया जाएगा।
SEAMEC
ऑफशोर और मरीन सर्विसेज कंपनी SEAMEC ने ONGC के पाइपलाइन रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट के लिए 3.7 मिलियन डॉलर का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर Adsun Offshore Diving Contractors को मिला है। कंपनी की वेसल SEAMEC II पर डाइविंग से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी। इसमें डाइविंग स्टाफ, उपकरण और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराना शामिल है।
BSE
स्टॉक एक्सचेंज BSE को अमेरिका के कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (CFTC) से BANKEX इंडेक्स फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट की मंजूरी मिली है। अब BSE अमेरिकी निवेशकों को यह कॉन्ट्रैक्ट ऑफर और बेच सकेगी। यह मंजूरी 45 दिन की समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिली है। हालांकि, अमेरिकी नियमों का पालन करना होगा।
ARSS Infrastructure
रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी ARSS Infrastructure Projects को नॉर्दर्न रेलवे से ₹131.10 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में जौनपुर-जफराबाद रेल सेक्शन पर एक महत्वपूर्ण पुल का डिजाइन और निर्माण करना है। यह प्रोजेक्ट लखनऊ डिवीजन में रेलवे लाइन के दोहरीकरण से जुड़ा है।
Capri Global Capital
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Capri Global Capital को शेयरधारकों से ₹4,000 करोड़ तक फंड जुटाने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज और कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज समेत कई तरीकों से पैसा जुटा सकती है। इसके लिए QIP, राइट्स इश्यू और प्रेफरेंशियल इश्यू जैसे विकल्प भी खुले हैं।
Senco Gold
ज्वेलरी कंपनी Senco Gold ने धनतेरस और दिवाली के 41 दिनों में ₹2,426 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड रिटेल बिक्री की है। यह पिछले साल के मुकाबले 26% अधिक है, जबकि इस दौरान सोने की कीमतें 17% बढ़ी थीं। कंपनी का रिटेल रेवेन्यू 25% और पुराने स्टोर की बिक्री 17% बढ़ी। FY27 की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री ₹5,000 करोड़ के पार रही।
Anand Rathi Wealth
वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी Anand Rathi Wealth के प्रमोटर, फाउंडर और चेयरमैन आनंद राठी अपनी निजी हिस्सेदारी से 1.25 लाख शेयर करीब 5,000 लोगों को गिफ्ट करेंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 0.08% हैं। मौजूदा कीमत के हिसाब से इनकी वैल्यू लगभग ₹30 करोड़ है। हर व्यक्ति को अधिकतम 25 शेयर मिलेंगे।
Hero Motors
ऑटो कंपोनेंट कंपनी Hero Motors ने अपनी ब्रिटिश सब्सिडियरी Hewland Engineering और उसके मौजूदा शेयरधारकों के साथ शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है। कंपनी ने पहले Hewland Engineering के 8,039 शेयर खरीदने की मंजूरी दी थी। इस सौदे की कुल कीमत करीब 6 लाख पाउंड है। एग्रीमेंट 16 नवंबर 2026 को किया गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।