Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में दो कारोबारी दिनों के बाद मंगलवार 21 नवंबर को तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स 275 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 19,783 पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 75 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और कमोडिटी शेयरों में दिखी। हालांकि दूसरी ओर ऑयल एंड गैस, एनर्जी और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.14% और 0.20% की बढ़त के साथ बंद हुए।
