Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी तेजी, निवेशेकों ने एक दिन में ₹1 लाख करोड़ कमाए, सेंसेक्स 498 अंक उछला

Share Market Today: लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद आज 23 दिसंबर को शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स 499 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,750 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान ब्लूचिप शेयरों में खासतौर से तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर घटकर 442.01 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद आज 23 दिसंबर को शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स 499 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,750 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान ब्लूचिप शेयरों में खासतौर से तेजी देखने को मिली। HDFC बैंक और रिलायंस जैसे बड़े हैवीवेट शेयर 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रखा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 498.58 अंक या 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 78,540.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 165.95 अंक या 0.7 फीसदी बढ़कर 23,753.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 दिसंबर को बढ़कर 441.99 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 20 दिसंबर को 440.99 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1 लाख रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें आईटीसी (ITC) के शेयरों में 2.07 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 1.33 फीसदी से लेकर 1.68 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी जोमैटो (Zomato) का शेयर 2.82 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहींमारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एचसीएल टेक (HCL Tech) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 0.32 फीसदी से 0.89% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex122f

2,446 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,218 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,641 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,446 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 131 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 212 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 93 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex122

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में आ सकती है 10% की गिरावट, 2025 के पहले 6 महीने रहेंगे मुश्किल: Macquarie

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।