Get App

Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी तेजी, निवेशेकों ने एक दिन में ₹1 लाख करोड़ कमाए, सेंसेक्स 498 अंक उछला

Share Market Today: लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद आज 23 दिसंबर को शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स 499 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,750 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान ब्लूचिप शेयरों में खासतौर से तेजी देखने को मिली

Vikrant singhअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 4:28 PM
Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी तेजी, निवेशेकों ने एक दिन में ₹1 लाख करोड़ कमाए, सेंसेक्स 498 अंक उछला
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर घटकर 442.01 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद आज 23 दिसंबर को शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स 499 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,750 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान ब्लूचिप शेयरों में खासतौर से तेजी देखने को मिली। HDFC बैंक और रिलायंस जैसे बड़े हैवीवेट शेयर 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रखा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 498.58 अंक या 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 78,540.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 165.95 अंक या 0.7 फीसदी बढ़कर 23,753.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 दिसंबर को बढ़कर 441.99 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 20 दिसंबर को 440.99 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1 लाख रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें