Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार आज 10 जनवरी को लगातार तीसरे दिन घाटे में बंद हुआ। सेंसेक्स 241 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी ने 23,500 के अपने अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया। ब्रॉडर मार्केट में तो हालात और भी खराब रहे। छोटे और मझोले शेयरों की जमकर पिटाई हुई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.13 फीसदी गिरकर, तो स्मॉलकैप इंडेक्स 2.40 फीसदी टूटकर बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 5.7 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ। TCS के अच्छे नतीजों के चलते आईटी शेयरों में तेजी जरूर दिखी। लेकिन बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक बिकवाली बैकिंग, रियल्टी, पावर, फार्मा और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31 फीसदी गिरकर 77,378.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 86.50 अंक या 0.37 फीसदी फिसलकर 23,440.00 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹5.7 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 5.67 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक (HCL Tech), इंफोसिस (Infosys) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयर 0.55 फीसदी से लेकर 3.63 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 4.41 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एनटीपीसी (NTPC), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में 2.25 फीसदी से 3.78% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
3,162 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,078 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 829 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,162 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 87 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 102 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 264 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।