शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 423 अंक टूटा, फिर भी ₹35,000 करोड़ के मुनाफे में निवेशक

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 3 दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार 17 जनवरी को ब्रेक लग गया। विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण से पहले सतर्कता के चलते सेंसेक्स 423 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 23,200 पर आ गया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देकने को मिली। हालांकि ब्रॉडर मार्केट सपाट बंद हुए

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 428.75 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 3 दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार 17 जनवरी को ब्रेक लग गया। विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण से पहले सतर्कता के चलते सेंसेक्स 423 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 23,200 पर आ गया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देकने को मिली। हालांकि ब्रॉडर मार्केट सपाट बंद हुए। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में तेजी रही। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज करीब 35,000 करोड़ रुपये बढ़ गया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 423.49 अंक या 0.55 फीसदी गिरकर 76,619.33 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 108.60 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23,203.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹35,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 17 जनवरी को बढ़कर 428.75 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 16 जनवरी को 428.40 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें जोमैटो (Zomato) के शेयरों में 2.79 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) नेस्ले इंडिया (Nestle India), टाटा स्टील (Tata Steel) और एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयर 1.95 फीसदी से लेकर 2.57 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस (Infosys) का शेयर 5.77 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एक्सिस बैंक (Axis Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 1.96 फीसदी से 4.71% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex139

2,060 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,065 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,060 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,881 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 124 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 95 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 61 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex139f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में इन 4 कारणों से आई गिरावट, सेंसेक्स 780 अंक टूटा, 3 दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Jan 17, 2025 4:10 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।