शेयर बाजार में डूबे ₹4.36 लाख करोड़, निवेशकों को लगा झटका, सेंसेक्स 319 अंक गिरकर हुआ बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 3 फरवरी को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 319 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 23,261 पर आ गया। छोटे और मझोले शेयरों में निवेशकों को इससे भी अधिक नुकसान हुआ। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.89 फीसदी लुढ़क गए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.77 फीसदी का गोता लगाया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 4 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक घट गई

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 419.48 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 3 फरवरी को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 319 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 23,261 पर आ गया। छोटे और मझोले शेयरों में निवेशकों को इससे भी अधिक नुकसान हुआ। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.89 फीसदी लुढ़क गए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.77 फीसदी का गोता लगाया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 4 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक घट गई। आज के कारोबार के दौरान कैपिटल गुड्स, रियल्टी, पावर, मेटल और इंडस्ट्रियल्स शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान और बजट में कैपेक्स पर उम्मीद से कम फोकस इस गिरावट के पीछे प्रमुख कारण रहे।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 319.22 अंक या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 77,186.74 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 121.10 अंक या 0.52 फीसदी टूटकर 23,361.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.36 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 फरवरी को घटकर 419.48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शनिवार 1 फरवरी को 423.84 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.36 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.36 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 5.28 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) 1.50 फीसदी से लेकर 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का शेयर 4.64 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एशियन पेंट (Asian Paint) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 2.09 फीसदी से लेकर 2.64% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex152

2,873 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,184 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,138 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,873 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 173 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 77 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 117 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex152f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- बजट के बाद इन 3 कंजम्प्शन शेयरों पर लगाएं दांव, 34% तक रिटर्न का है चांस, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।