बजट के बाद इन 3 कंजम्प्शन शेयरों पर लगाएं दांव, 34% तक रिटर्न का है चांस, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Consumption Stocks: मोतीलाल ओसवाल के गौतम दुग्गड़ का कहना है कि निवेशकों को बजट के बाद अब ट्रेंट लिमिटेड, टाइटन लिमिटेड और इंडियन होटल्स के शेयरों पर बांदल लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंज्म्पशन से जुड़े से तीनों शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। हमारे सहयोगी CNBC-TV18 के साथ एक बातचीत में उन्होंने इन शेयरों का नाम बताया है और कहा कि ये कंज्पशन सेक्टर में उनके टॉप-3 पंसदीदा शेयर हैं

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 3:39 PM
Consumption Stocks: कंज्म्पशन से जुड़े शेयर बजट पेश होने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं

Consumption Stocks: मोतीलाल ओसवाल के गौतम दुग्गड़ का कहना है कि निवेशकों को बजट के बाद अब ट्रेंट लिमिटेड, टाइटन लिमिटेड और इंडियन होटल्स के शेयरों पर बांदल लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंज्म्पशन से जुड़े से तीनों शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। हमारे सहयोगी CNBC-TV18 के साथ एक बातचीत में उन्होंने इन शेयरों का नाम बताया है और कहा कि ये कंज्पशन सेक्टर में उनके टॉप-3 पंसदीदा शेयर हैं। यह भी दिलचस्प है कि ये तीनों ही कंपनियां टाटा ग्रुप का हिस्सा है। दुग्गड़ ने कहा कि ट्रेंट की ग्रोथ, उसकी बाकी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में दोगुनी या तिगुनी है। उन्होंने कहा कि कंज्प्शन में कमजोरी अगले 2-3 तिमाहियों में ठीक हो जाएगी।

कंज्म्पशन से जुड़े शेयर शनिवार 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया कि न्यू टैक्स रिजीम के तहत सालाना 12 लाख तक की आय (कैपिटल गेंस को छोड़कर) वाले व्यक्ति को अब टैक्स छूट की मदद से कोई टैक्स नहीं देना होगा।

दुग्गड़ ने कहा कि इस ऐलान के बाद से कंज्यूमर स्टेपल्स स्टॉक्स की री-रेटिंग होने की संभावना है और वे खासतौर से 'डिस्क्रिशनरी कंजम्प्शन स्टॉक्स' पर अधिक बुलिश बने हुए हैं।


मोतीलाल ओसवाल ने ट्रेंट को बजट 2025 के बाद अपने लार्जकैप सेगमेंट के अपने टॉप पसंदीदा शेयरों की लिस्ट में रखा है और इसके लिए 8,310 रुपये का टारगटे प्राइस तय किया है। दूसरी ओर, Titan लिमिटेड का टारगेट प्राइस 3,850 रुपये और इंडिनय होटल्स का टारगेट प्राइस 960 रुपये तय किया गया है। इन टारगेट प्राइस के अनुसार, इंडियन होटल्स में मौजूदा स्तर से 18%, टाइटन में 7% की और ट्रेंट में 34% तक की तेजी आने की संभावना है।

फिलहाल शेयर बाजार में, ट्रेंट के शेयर दिन के निचले स्तर से उबरकर 0.5% बढ़कर ₹6,224 पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, Indian Hotels के शेयर 1.7% की बढ़ोतरी के साथ ₹815 पर हैं, जबकि Titan के शेयर 1.2% ऊपर बढ़कर ₹3,593 पर ट्रेड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Adani Power में आ सकती है 32% की मजबूत रैली, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।