Get App

सेंसेक्स 77 अंक लुढ़का! मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने कराई कमाई, निवेशकों को ₹1 लाख करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 30 मई को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 182 लुढ़कर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,750 पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कमजोर ग्लोबल संकेतों और GDP के आंकड़े आने से पहले निवेशक आज कारोबार के दौरान सतर्क दिखाई दिए

Vikrant singhअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 4:06 PM
सेंसेक्स 77 अंक लुढ़का! मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने कराई कमाई, निवेशकों को ₹1 लाख करोड़ का मुनाफा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 443.88 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 2 जून को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 762 अंकों तक लुढ़क गया था। लेकिन बाद में इसने अपने नुकसान की भरपाई की और कारोबार के अंत में 77 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी भी शुरुआती गिरावट से उबरकर 24,700 के ऊपर बंद हुआ। हालांकि स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों की चाल इससे उलट रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.36 फीसदी की तेजी रही। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, ग्लोबल टैरिफ से जुड़े तनावों के चलते आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर रियल्टी, सर्विसेज और FMCG शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 77.26 अंक या 0.095 फीसदी की गिरावट के साथ 81,373.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 34.10 अंक या 0.14 फीसदी फिसलकर 24,716.60 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.05 लाख करोड़ कमाए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें