Share Market Today: लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 139 अंक टूटा, निवेशकों के ₹1.72 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 18 जून को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की थी, लेकिन दोपहर आते-आते बाजार लाल निशान में फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.17% टूटकर 81,444.66 पर बंद हुआ

अपडेटेड Jun 18, 2025 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 446.19 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 18 जून को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की थी, लेकिन दोपहर आते-आते बाजार लाल निशान में फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.17% टूटकर 81,444.66 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41.35 अंक या 0.17% गिरकर 24,812.05 के स्तर पर रहा। सबसे अधिक गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा मेटल और FMCG इंडेक्स भी क्रमशः 0.7% और 0.4% नीचे बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.4% तक टूटकर बंद हुए।

इस बीच, बाजार की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के आज रात आने वाली नतीजों पर टिकी है। इसके अलावा ईरान-इजराइल के बीच लड़ाई के छठवें दिन में प्रवेश करने और अमेरिकी टैरिफ को लेकर नई खबरों के चलते भी निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

निवेशकों के ₹1.72 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 जून को घटकर 446.19 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 17 जून को 447.91 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में 5.12 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाइटन (Titan), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयर 0.74 फीसदी से लेकर 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयरों में 1.16 फीसदी से लेकर 1.55% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex241f

2,448 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,115 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,531 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,448 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 136 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 75 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 61 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex241

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Vedanta Dividend: FY26 के पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, ₹7 के 'एक्स्ट्रा मुनाफे' की ये है रिकॉर्ड डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।