Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 6 मई को चौतरफा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 155 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,400 से नीचे फिसल गया। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में नुकसान और अधिक रहा और दोनों इंडेक्स 2 फीसदी से भी अधिक टूटकर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 7 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, पावर, यूटिलिटी और इंडस्ट्रियल्स शेयरों में देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की बुधवार को होने वाली बैठक और भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव के चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 155.77 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 80,641.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 81.55 अंक या 0.33% फीसदी टूटकर 24,379.60 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹6.85 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 1.66 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर 1.06 फीसदी से लेकर 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इटर्नल (Eternal) का शेयर 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 1.95 फीसदी से लेकर 2.09% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
3,151 शेयर गिरावट के साथ बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,072 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 787 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,151 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 134 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 63 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 78 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।