Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 10 जुलाई को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर छूने के बाद गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके चलते महज कुछ घंटों में निवेशकों के करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, TCS और टाटा मोटर्स सहित कई हैवीवेट शेयर भी दबाव में थे, जिससे सेंसेक्स और नीचे आ गए। सुबह 11.06 बजे, सेंसेक्स 713.33 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 79,638.31 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 210.90 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 24,222.30 पर कारोबार कर रहा था।
