Share Market: सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी रहा सपाट; निवेशकों को हुआ ₹72,000 करोड़ का घाटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अगस्त को तगड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 79,000 अंक से नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,200 से नीचे चला गया। गिरावट इतनी तेजी थी कि दिन भर में निवेशकों के करीब 4.41 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.98 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.16 फीसदी गिरकर बंद हुए

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 444.58 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज बुधवार 14 अगस्त को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स जहां 150 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी सपाट रहा। दूसरी ओर, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में करीब आधा फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को आज करीब 72,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में जोरदार तेजी रही। दूसरी ओर मेटल, पावर, यूटिलिटी, फार्मा और बैकिंग सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। कई कंपनियों के नतीजे बाजार के अनुमानों से कमजोर रहे, जिसने निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित किया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 149.85 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 79,105.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 4.75 अंक या 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹72,000 करोड़ डूबे


बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 14 अगस्त को घटकर 444.58 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 13 अगस्त को 445.30 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 72,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 72,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में आज तेजी रही। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 2.29 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 1.08 फीसदी से लेकर 2.09 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा स्टील (Tata Steel), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 1.02 फीसदी से 1.85% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex35

2,391 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,036 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,531 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,391 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 114 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 178 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 66 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex35fg

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Hero Motocorp के तिमाही नतीजों ने मचाई हलचल, स्टॉक 4.3% गिरा; क्या आगे और नुकसान होगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।